फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे स्कूल

छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे स्कूल

Tue, 01 Jul 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Tue, 01 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय खुलने की बच्चों में नजर आई उत्सुकता
विज्ञापन

- स्कूल बैग, पैन आदि की बच्चों ने खूब की खरीददारी
- शिक्षा विभाग के लोगों ने नहीं दिखाई खास रुचि
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद मंगलवार से नए शैक्षणिक सत्र का आगमन होगा। बाबा-दादी, नाना-नानी, बुआ-फूफा, मामा-मामी, चाचा-चाची के घरों के साथ ही कई पर्यटन स्थलों पर भी घूम कर आए बच्चों में स्कूल जाने की अच्छी उत्सुकता नजर आई। इसको लेकर बच्चों ने खूब तैयारियां भी कीं।
शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के एक दिन पहले बच्चे अपने स्कूल के लिए तैयारी करते नजर आए। साथ ही जिन बच्चों की तैयारियां अधूरी रह गईं थीं, उन्होंने बाजार से सामान खरीदकर उन्हें पूरा किया। छुट्टियों के बारे में अपने दोस्तों को बताने और क्लासमेट से मिलने की उत्सुकता भी बच्चों के चेहरों पर दिखी। नए दोस्तों और नई क्लास में पदार्पण करने की तैयारी में बच्चे कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसलिए तैयारी करते हुए दिखे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों सहित बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित तमाम स्कूल मंगलवार को खुलेंगे। विद्यालय खुलने से पहले ही विद्यालयों में साफ-सफाई करवाने सहित तमाम व्यवस्थाएं ओके करने के निर्देश बीएसए पहले ही दे चुके हैं, जिससे कि शैक्षिक सत्र के पहले दिन कक्षा आठ तक के बच्चों को नि:शुल्क मिलने वाली पुस्तकों का वितरण सभी विद्यालयों में किया जा सके। नए शैक्षिक सत्र का आगाज बेहतर ढंग से करने के लिए दिए गए निर्देशों का असर नजर भी आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पहुंच चुकी 12 लाख से अधिक पुस्तकों को सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर भेजा चुका है। इस पुस्तकों को विद्यालयों में भेजने का काम सोमवार को जारी रहा। इससे अधिकांश विद्यालयों में पुस्तक वितरण होने की संभावना है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी पुस्तकें पाने की खुशी है, इसलिए वे भी फर्स्ट जुलाई को स्कूल जाने की तैयारियों में मशगूल नजर आए।
वहीं नगर क्षेत्र सहित पूरे जिले के तमाम स्कूलों को शैक्षणिक सत्र से एक दिन पहले खोला तक नहीं गया। साफ-सफाई करना तो दूर की कौड़ी है। विभाग के लोगों के द्वारा रुचि न लेने से परेशानी बच्चों को होगी। बीएसए के आदेशों को दरकिनार करते हुए कई विद्यालयों ने किचन, रसोई, मसाले आदि की जांच करना जरूरी तक नहीं समझा। वहीं कई विद्यालयों में खराब पड़े खेल उपकरणों को भी एक माह की छुट्टियों में सही करवाने की जहमत नहीं उठाई गई।




‘शिक्षा-सत्र के पहले दिन सभी विद्यालयों में पुस्तक वितरण करवाया जाना है। विद्यालयों में साफ-सफाई करने के साथ ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए अध्यापकों को निर्देशित किया जा चुका है, जिससे पहले दिन सभी कार्य सुचारू किए जा सकें।’
- मनोज कुमार वर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed