{"_id":"123-92199","slug":"Shahjahanpur-92199-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय निकाय के जेडी ने जांचें इंटरलॉकिंग मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय निकाय के जेडी ने जांचें इंटरलॉकिंग मार्ग
Shahjahanpur
Updated Wed, 23 Apr 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर मंगलवार को आई चार सदस्यीय टीम
- जेडी ने सड़कों की वीडियोग्राफी की, लोगों से की पूछताछ
- गुणवत्ता की जांच को मार्गों से लिए ईंट व बजरी केसैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। इंटरलॉकिंग मार्गों की गुणवत्ता को लेकर विभिन्न जनपदों से मिल रही शिकायतों की जांच को शासन स्तर पर गठित अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को संयुक्त निदेशक (स्थानीय निकाय) अवनीश कृष्णा के नेतृत्व में यहां पहुंची। टीम में शामिल अफसरों ने शहर केकई मोहल्लों का दौरा करके इंटरलॉकिंग मार्गों की जांच की। इस दौरान बीते वित्त वर्ष में निर्मित मार्गों की जेडी ने खुद वीडियोग्राफी की। यही नहीं उन्होंने क्षेत्र केलोगों से सड़क के बारे में बात करके उनका नजरिया लिया और कई मार्ग खुदवाकर वहां से ईंटों और बजरी के नमूने लिए।
जेडी अवनीश कृष्णा के साथ स्थानीय निकाय अनुभाग-7 के विशेष सचिव एसपी सिंह, सूडा के निदेशक अनिल कुमार सिंह और जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सीएस वर्मा मंगलवार को सुबह नगरपालिका परिषद पहुंचे। अफसरों ने ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर और पालिका परिषद के सहायक अभियंता आरके श्रीवास्तव से नवनिर्मित इंटरलॉकिंग मार्गों का ब्योरा लिया। चेयरमैन ने उन्हें बताया कि बीते वित्त वर्ष में शहर केविभिन्न इलाकों में करीब 250 इंटरलॉकिंग रोड निर्मित कराए गए हैं।
वहां से अफसरों की टीम ने पालिका परिषद के ईओ और एई को साथ लेकर शहर में कूच किया। अधिकारियों ने घनी आबादी वाले मोहल्ला मघई टोला, सिंजई, सरायकाइयां, महमंद गढ़ी और अहमदपुर रेती का भ्रमण करके नई इंटरलॉक सड़कों का जायजा लिया। जेडी ने मार्गों की भौतिक स्थिति वीडियो कैमरे में कैद करने के साथ क्षेत्र केलोगोें से बात करके मोहल्ले की सड़क पर उनकी राय ली।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान सड़कों को लेकर अफसरों को कोई शिकायत नहीं मिली। फिर भी जेडी ने तकनीकी विशेषज्ञों से गुणवत्ता जांच कराने के लिए कई स्थानों पर रोड खुदवाकर उसमें इस्तेमाल ईंटों और नीचे बिछी रेता-बजरी की परत के नमूने बोरियों में भरवाए। जेडी ने ऊपरी तौर पर सड़कों में कोई गड़बड़ी नहीं दिखने की बात कहते हुए स्पष्ट किया कि जांची गई सड़कों की गुणवत्ता के बारे में नमूनों की जांच होने पर ही कुछ कहना संभव हो सकेगा।