{"_id":"123-87517","slug":"Shahjahanpur-87517-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने की एसपी से सुरक्षा की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने की एसपी से सुरक्षा की मांग
Shahjahanpur
Updated Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- जनपद में लूट, चोरी, हत्या, बलात्कार की घटनाओं पर जताई चिंता
शाहजहांपुर। जनपद में बढ़ी अपराध की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन दिया।
आदर्श व्यापार मंडल की तरफ से दिए गए ज्ञापन में जनपद में अचानक बढ़ी दुकानों में चोरी, लूट, हत्या वाहन चोरी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में एसपी कार्यालय में एकत्र हुए व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद व्यापारियों के शिष्टमंडल ने एसपी से मुलाकात करके बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। एसपी राकेश चंद्र साहू ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। बृहस्पतिवार की रात मोहम्मद जई में कम्प्यूटर की दुकान में चोरी की सीसीटीवी फुटेज की सीडी एसपी को सौंपी। इस दौरान रामेश चंद्र शुक्ला, शकील अहमद, जितेंद्र शुक्ला, ओमबाबू, अजय मोहन शुक्ला, मुन्ना बाजपेयी आदि मौजूद थे।