Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गैस सिलेंडर फटने से चार लोग जख्मी

गैस सिलेंडर फटने से चार लोग जख्मी

Tue, 29 Oct 2013 05:45 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Tue, 29 Oct 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। बक्से में रखे छोटे सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लग गई, बाद में वह फट गया। दुर्घटना में चार लोग गंभीर घायल हो गए। इस दौरान आग लगने से घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

गांव चौढ़ेरा निवासी रामलड़ैते के घर के एक कमरे में बक्से में चार किलो क्षमता का गैस सिलेंडर रखा हुआ था। ज्यादा दिन तक बक्से में रखे रहने के कारण सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। रविवार की शाम रामलड़ैते का पुत्र 25 वर्षीय उत्तम कुमार बक्से से कुछ सामान निकालने गया। दीये की रोशनी से सामान निकालने के दौरान गैस रिसाव के चलते आग लग गई। उत्तम के शोर मचाने पर पत्नी गुड्डी देवी, बहन 14 वर्षीय रोहिणी, आठ वर्षीय रूपा मौके पर पहुंची तो वह भी आग से झुलस गईं। उत्तम ने बक्से का ढक्कन बंद कर दिया और घर से बाहर की ओर भाग निकला।
विज्ञापन

शोर सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और चारों के कपड़ों में लगी आग बुझाई। इस दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर भी फट गया। सिलेंडर फटने के समय घर के सभी सदस्य बाहर निकल आए थे इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। धमाके से बक्से के परखच्चे उड़ने के साथ ही आग से घर का सामान भी जल गया। बाद में झुलसे लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सोमवार सुबह सभी को छुट्टी दे दी गई। पीड़ित परिवार के लोग इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस ने भी मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed