फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आजादी की राह में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनी मुसीबत

आजादी की राह में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनी मुसीबत

Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
- भ्रष्ट तंत्र के शिकंजे में जकड़ी अभिमत की आजादी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अभिव्यक्ति की आजादी भारतीय संविधान में निहित प्रमुख मौलिक अधिकारों में से एक है, लेकिन देश को स्वतंत्रता मिलने के छह दशक बाद भी विचारों की स्वतंत्रता का हनन यह प्रमाणित करता है कि नागरिकों का यह मौलिक अधिकार उनकी आजादी की राह में बाधक बन रहा है। चाहे सोशल मीडिया हो या फिर सूचना का अधिकार अधिनियम, इन प्लेटफॉर्मों का इस्तेमाल करने वालों को प्रताड़ित किए जाने के किस्से आम हो रहे हैं।
यहां ग्रामीण परिवेश में पले-ढले दो ऐसे ही युवाओं की बात आपके सामने रखते हैं जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया, लेकिन मौलिक अधिकार परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़े हैं। ये वे लोग हैं जिनकी गिनती आम आदमी में है, लेकिन खुद केअधिकार छिनते देख आरटीआई के जरिए दूसरों को भी हक दिलाने की लड़ाई में कूद पड़े। सूचनाएं पाने की कानून सम्मत आजादी पर अब दबंग डाका डाल रहे और पहरुए खामोश हैं।
विज्ञापन





अधिकारी कर रहे दोषियों का बचाव
‘पिछले साल दो जुलाई को विकास में भ्रष्टाचार को लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ लड़ाई शुरू की। शिकायतों पर जांच को जिला गन्ना अधिकारी और जेई आरईएस ने मोकेपर सत्यापन किया तो तमाम अनियमितताएं मिलीं। प्रधान केवित्तीय अधिकार सीज हुए, लेकिन अकारण फिर बहाल हो गए। तब से कई पत्र दिए, लेकिन अधिकार कैसे बहाल हुए, कोई नहीं बता रहा। अफसरों के बर्ताव से यही लगता है कि वे दोषियों के बचाव को आमादा हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

-भोला यादव, ग्राम अस्तोली (मिर्जापुर)


आरटीआई के सवालों पर मिलीं धमकियां
‘ग्राम प्रधान के स्तर से विकास कार्य में हुए घोटालों से जुड़े सवाल जन सूचना अधिकारी को देने के बाद से ही तरह-तरह के लोभ-लालच देकर आरटीआई आवेदन लेने का दबाव बनाया जाने लगा। फैसले पर डटे रहने की दशा में उनकी खीझ गुस्से में बदलने लगी। यह नाराजगी धमकियों केतौर पर अक्सर सुनाई दे जाती है। दूसरी ओर, यहां से नियत समय सीमा में कोई उत्तर नहीं मिलने पर राज्य सूचना आयोग की शरण ली है।’

-गुड्डी यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य, अस्तोली (मिर्जापुर)


मौजमस्ती का जरिया
बना आजादी का पर्व
जिसने बचपन में 15 अगस्त और 26 जनवरी पर अपने स्कूल में बटने वाले लड्डू खाए होंगे, उन्हें तब और अब आजादी के मायनों का फर्क बहुत सालता होगा। शिक्षण संस्थाओं में पहले जैसा उत्साह नहीं रहा। प्रभात फेरी गिने-चुने स्कूल निकालते हैं। अब दृश्य बदल गए हैं। देश प्रेम से कोसों दूर अधिकांश युवा डीजे पर डांस कर इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेट करते दिख लाएंगे। सन् 1947 से 60 तक और उससे आगे से अब तक के दौर में आजादी पर्व में बदलावों पर कुछ कहना चाहें तो कृपया दोपहर 12 से एक बजे के बीच टेलीफोन नंबर 7897738255 पर जरूर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed