फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नहीं पीने दी पोलियो ड्राप

नहीं पीने दी पोलियो ड्राप

Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिपरिया घासी में विकास कार्य नहीं होने से लोग नाराज
विज्ञापन

- जिलाधिकारी के आने पर ही पिलाएंगे दवा
अमर उजाला ब्यूरो
देवकली-बंडा। विकास कार्य नहीं कराए जाने से नाराज गांव वालों ने डिप्टी सीएमओ के समझाने पर भी बच्चों को पोलियो की दवा नहीं पिलाई। गांव के लोगों कहना है कि जिलाधिकारी के आने पर ही दवा पिलाई जाएगी।
गांवसभा पिपरिया घासी के मजरा रामदेवरी की देवकी देवी, नोखेलाल वर्मा, रामचंद्र पासवान, मुन्नालाल, राजेंद्र प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, बसंत, बाबूराम, लालचंद्र, रामसिंह आदि ने बताया कि गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है। गांव में हर तरफ कीचड़ और गंदगी भरी हुई है। विधान सभा चुनाव में सांसद मिथिलेश कुमार ने कमालपुर रोड से गांव होते हुए खरगापुर तक पक्का मार्ग बनवाने का वायदा किया था, लेकिन चुनाव में जीत के बाद से उन्होंने इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी है। कई बार अधिकारियों को भी गांव की समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। मजबूरन उन लोगों को पोलियो की दवा के बहिष्कार का फैसला करना पड़ा है।
विज्ञापन

गांव के लोगों के दवा पिलाने से इंकार की जानकारी पाकर डिप्टी सीएमओ और सीएचसी प्रभारी ओमेंद्र राठौर गांव पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गांव के लोग दवा पिलाने को तैयार नहीं हुए। श्री राठौर ने बताया कि गांव के लोग जिलाधिकारी के गांव आने और उनकी समस्या सुनने के बाद ही दवा पिलाने की बात पर अड़े हुए हैं। अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पोलियो दवा पिलाए
बिना लौटे बीडीओ
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव सैदापुर के बाशिंदे बीते कई माह से झूठे आश्वासनों से तंग आकर पोलियो उन्मूलन अभियान का बहिष्कार कर रहे हैं। बुधवार को यहां पहुंचे बीडीओ को भी बगैर पोलियो दवा पिलाए बैरंग होना पड़ा। वहीं एसडीएम सदर ने आगामी रविवार तक मार्ग को खुलवाने का आश्वासन दिया है।
गांव सैदापुर वालों ने बताया कि गांव से कहेलिया जाने वाले कच्चे मार्ग को बनवाने के लिए पिछले कई माह से पोलियो की दवा का बहिष्कार करते आ रहे हैं। हालांकि पुलिस कर्मी गांव वालों को मनाकर बच्चों को दवा पिलवा देते थे, परंतु इस बार थानाध्यक्ष की बात न मानने पर मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी भावलखेड़ा बाबूराम वर्मा को बैरंग होना पड़ा। बच्चों को पोलियो दवा पिलाने पहुंची टीम में डॉ. उस्मान खान, बीएनसी बालेंद कुमार आदि शामिल रहे।
पोलियो कार्यक्रम का
बहिष्कार समाप्त
मिर्जापुर। ग्राम पंचायत भरतापुर के मजरा चिकटिया मड़ैया के लोगों द्वारा गांव में बिजली और खड़ंजा की मांग को लेकर किया जा रहा पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार खंड विकास अधिकारी केएन पांडेय के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है।
बीडीओ श्री पांडेय ने गांव जाकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव में नाली, खड़ंजा बनवा दिया जायेगा और बिजली के लिए उच्चाधिकारियों से अनुरोध किया जायेगा।

बीडीओ के आश्वासन पर गांव के पुत्तू, पोथीराम, दिनेश सर्वेश आदि ने पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार समाप्त कर गांव के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दिए गए आश्वासन समय रहते पूरे नहीं हुए तो अगले राउंड में वे अपने बच्चों को कदापि पोलियो की दवा नहीं पिलायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed