फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हेमंत और ओशिन रॉयन के सबसे तेज धावक

हेमंत और ओशिन रॉयन के सबसे तेज धावक

Wed, 30 Jan 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 30 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

- वार्षिक खेलकूद दिवस पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किए पेश
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न खेलकूदों में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में हेमंत पांडेय ने प्रथम, हरिकेश ने द्वितीय, अंशु यादव ने तृतीय, बालिका वर्ग में ओशिन ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय और प्रियांशी ने तृतीय, शॉट पुट थ्रो में तनजीम, आशीष, फरमान खान, बालिका वर्ग में यशपर्णा, विदुषी, कोमल, लंबी कूद में बसंत, आशीष, बालिका वर्ग में अंजलि, प्रतिज्ञा, आकांक्षा, 200 मीटर दौड़ में सलमान, हरिकेश, अरबाज और बालिका वर्ग में इकरा, शुभांगी एवं मान्या को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के बीच 50 और 100 मीटर दौड़, एक पैर की दौड़, बाधा दौड़, टेबिल बाधा दौड़, नीबू और चम्मच दौड़ का भी आयोजन किया गया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी एनसी यादव और बेसिक शिक्षा के व्यायाम शिक्षक डॉ. विनय गुप्ता ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। छात्र अरफात अली ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed