फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तिकुनियां चौराहे के पास होटल में तोड़फोड़, भगदड़

तिकुनियां चौराहे के पास होटल में तोड़फोड़, भगदड़

Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
होटल स्वामी, कारीगर और ग्राहकों को पीटा
विज्ञापन

- 17 हजार रुपये लूटने का आरोप
अमर उजाला नेटवर्क
खुटार। बीती रात चार लोगों ने तिकुनियां चौराहे के एक होटल पर खुलेआम गुंडई करते हुए होटल में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान होटल स्वामी और कारीगर की पिटाई भी की गई। आरोप है कि हमलावरों ने होटल में रखे 17 हजार रुपये भी लूट लिए।
नगर के मुहल्ला नरायनपुर निवासी कुक्कन गुप्ता का तिकुनियां चौराहे के पास होटल है। होटल से थोड़ी दूर रहने वाले एक व्यक्ति से उनका शाम को बिजली की केबिल को लेकर कुछ विवाद हो गया था। उक्त व्यक्ति शातिर अपराधी है। गत वर्ष एक मामले में उसे एसओजी ने गिरफ्तार भी किया था। होटल स्वामी के अनुसार मामूली विवाद से खुन्नस खाए उक्त बदमाश ने तिलहर क्षेत्र से अपने चार साथियों को बुला लिया। रात में असलहों से लैस होकर चार लोग कार से उसके होटल पर पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उक्त ने उसे पीटना शुरू कर दिया। होटल पर बैठे ग्राहकों और कारीगर को भी नहीं बख्शा गया। मारपीट से मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

हमलावरों ने दुकान में रखा फ्रिज, बर्तन, टीवी सहित सारा सामान तहसनहस कर दिया। इस बीच दो लोग उस पर असलहा ताने खड़े रहे। बाद में उक्त कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते चले गए। हमलावरों के जाने के बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने लूट की बात से इंकार करते हुए कहा कि बिजली केबिल के विवाद में मामूली मारपीट हो गई थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed