{"_id":"123-55654","slug":"Shahjahanpur-55654-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स हॉस्टल गुड़गांव और एसटीसी लखनऊ फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स हॉस्टल गुड़गांव और एसटीसी लखनऊ फाइनल में
Shahjahanpur
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट
- मेजबान टाउनहाल, जिंदल स्टील उड़ीसा सेमीफाइनल में हारी
- टाउनहाल मैदान में आज दो बजे से होगी खिताबी भिड़ंत
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। टाउनहाल क्लब ऑल इंडिया गोेल्ड कप प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स हॉस्टल गुड़गांव और एसटीसी लखनऊ की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। दोनों के बीच खिताबी भिड़ंत कल रविवार को होगी।
शनिवार को सुबह पहला मैच क्वार्टर फाइनल के रूप में हुआ। इस मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और एसटीसी लखनऊ ने सेमी फाइनल में पहुंचने के लिए पसीना बहाया, लेकिन एसटीसी लखनऊ की टीम स्पोर्ट्स कॉलेज पर भारी पड़ी और उसने लखनऊ की ही टीम को 2-0 से परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से इमरान और संजय ने गोल किए।
इसके बाद अपराह्न दो बजे पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। यह मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज गुड़गांव और टाउनहाल क्लब के बीच हुआ। रोमांचक मैच में पहला गोल मेजबान टाउनहाल के खिलाड़ी लाल खां ने किया। मध्यांतर बाद गुड़गांव के खिलाड़ी परवीन और अमित ने शानदार दो गोल करके मेजबान खिलाड़ियों के होश उड़ा दिए। इसके बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह यह मुकाबला गुड़गांव के पक्ष में 2-1 रहा और उसनेे फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
विज्ञापन
दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला जिंदल स्टील अंगुल उड़ीसा और एसटीएस लखनऊ के मध्य खेला गया, जिसमें लखनऊ के खिलाड़ी इमरान ने 22वें मिनट में गोेल करके खाता खोला। मध्यांतर बाद इमरान ने ही दूसरा गोल करके टीम को दो गोल से बढ़त दिला दी। इसी कड़ी में शानदार खेल दिखाकर दर्शकों की तालियां बटोर रहे खिलाड़ियों ने दो और गोल ठोककर टीम को फाइनल की दहलीज पर खड़ा कर दिया। उड़ीसा की टीम सेमीफाइनल का दबाव नहीं झेल पाई और बिना गोल किए ही पराजित होकर फाइनल खेलने से वंचित रह गई।
दोनों सेमीफाइनल मैचों को शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बसंतलाल खन्ना और पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सेमीफाइनल के रेफरी राजू, लाल खां, मुमताज हुसैन और अब्दुल सलीम रहे। टेक्निकल अंपायरिंग महफूज खां ने की। सचिव अच्छू खां ने बताया कि फाइनल मैच कल 25 नवंबर कोे अपराह्न दो बजे से खेला जाएगा।