{"_id":"123-55548","slug":"Shahjahanpur-55548-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-मैक्स की भिड़ंत में सात लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-मैक्स की भिड़ंत में सात लोगों की मौत
Shahjahanpur
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर/सिंधौली। तेज रफ्तार ने गुरुवार को सात लोगों की जान ले ली। शाहजहांपुर-पुवायां मार्ग पर सिंधौली थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रक और मैक्स में आमने-सामने की टक्कर में पुवायां इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और शिक्षक समेत सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं एक ही परिवार की हैं। हादसे में सोलह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में दो लोगों को बरेली ले जाया गया है।
यह भीषण हादसा गुरुवार की शाम पौने पांच बजे शाहजहांपुर-पुवायां मार्ग स्थित सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव पीरू के पास हुआ। पुवायां की तरफ से तेज गति से आती मैक्स और शाहजहांपुर की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। मैकेस में 25 से अधिक सवारियां ठुंसी थीं। आमने-सामने से हुई टक्कर में मैक्स के परखचे उड़ गए। यात्रियों में चीखपुकार मच गई।
हादसे में मैक्स चालक अमोद उर्फ टिल्लू (30) निवासी ग्राम भूडा मैनारी, पुवायां इंटर कालेज के प्रिंसिपल देवेश कुमार वैश्य (52) निवासी बृजबिहार कालोनी, शाहजहांपुर, शिक्षक महताब आलम (32) निवासी टांडा (फैजाबाद) हाल निवासी टाउनहाल क्लब शाहजहांपुर, क्षमा गुप्ता (48) पत्नी रामसेवक गुप्ता निवासी मोहल्ला कमलबाग पुवायां के अलावा महिला नंदरानी (40) पत्नी बृजलाल, उसकी देवरानी रीता (35) पत्नी बनवारी लाल और ब्रजलाल की पुत्रवधू मैनादेवी (19) पत्नी गोपी निवासी गांव पैना खुर्द थाना सिंधौली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक रीता का सात साल का बेटा मोहित और 13 साल की बेटी पूनम, नंदरानी का 20 वर्षीय पुत्र गोपी के अलावा 30 साल की रिजवाना पत्नी शाकिर अली निवासी हरदेवगंज (हरदोई), उसकी पुत्री आठ साल की सायमा, चार वर्षीय सुनेना, शिक्षिका नादिरा निवासी चमकनी कबरला, शाहजहांपुर, पुवायां इंटर कालेज के शिक्षक भुवनेश सिंह निवासी बंडा, विनोद वर्मा निवासी पुवायां, मिन्टू निवासी बड़ागांव, नईम निवासी बारादरी, शाहजहांपुर, आरिफ निवासी महमंद जंगला, प्रेमचंद्र निवासी जेबां, पुवायां और एक अज्ञात तीस वर्षीय युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भुवनेश और विनोद की हालत नाजुक देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के चलते पुवायां-सिंधौली मार्ग पर दो घंटे जाम लगा रहा। पुलिस और नागरिकों की मदद से हताहत लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। रात में ही मृतकों के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही थी।