फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दूरसंचार सेवाओं की बदहाली पर व्यापारी भड़के

दूरसंचार सेवाओं की बदहाली पर व्यापारी भड़के

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीएसएनएल की दूरसंचार सेवाओं की बदहाली पर व्यापारियों ने रोष जताया। इसके विरोध में उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने दूर संचार जिला प्रबंधक का उनके कार्यालय में घेराव कर प्रदर्शन किया और संचार सेवाएं दुरुस्त किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दूरसंचार प्रबंधक से हुई वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं दिनोंदिन खराब होती जा रही हैं, जिससे व्यापारियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सम्बंध में कई बार ज्ञापन दिया लेकिन विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं और जनता को सेवा देने के प्रति उदासीन हैं। कहा: अधिकारियों का एक सूत्री कार्यक्रम रेवन्यू बढ़ाना है। पिछले वर्षों में कुछ रेवन्यू बढ़ा भी है जिसे लेकर अधिकारी अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। इसके विपरीत प्राइवेट कम्पनियों का रेवन्यू काफी बढ़ा है और उनकी सेवाएं भी बेहतर हैं। उन्होेंने चेतावनी दी यदि नेटवर्क में जल्द सुधार नहीं किया गया तो व्यापार मंडल आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन

जिला महामंत्री नाजिम खां ने कहा जगह-जगह लगे अधिकांश बीटीएस टावर बंद हो जाते हैं क्योंकि जनरेटर नहीं चलते है। इसके लिए जनरेटर में डीजल फुंकता है और जनरेटर केलिए मिलने वाला डीजल बाजार में बेंच दिया जाता है। यही बजह है कि बीटीएस टावर बंद होने से मोबाइल में सिग्नल नहीं मिलते और उपभोक्ताओं का सम्पर्क कट जाता है। नगर महामंत्री धर्मपाल रैना ने कहा कि बीएसएनएल की खराब सेवाओं के कारण ही उपभोक्ता अन्न मोबाइल कंपनियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। टीडीएम ने व्यापार मंडल नेताओं का आश्वास्त किया कि नेटवर्क की खराबी सप्ताह में एक बार चेक कराएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 31 दिसम्बर केबाद से नेटवर्क फेल होने की समस्सा नहीं होगी क्योकि इसके लिए ऐसा सिस्टम तैयार किया जा रहा। ज्ञापन देने वालों में ललित खुराना, संजय सेठी, नीरज गुप्ता, सुनील गुप्ता, वेद प्रकाश रावत, राजीव गुप्ता, तन अग्रवाल, दुर्गा अरोड़ा, अभिषेक गुप्ता, रतन सक्सेना, शाहनूर खां, मो. रफी, मनोज सक्ेसना, जवाहर रस्तोगी, चंद्र प्रकाश गुलाटी, सोनू, सुरेंद्र सेठी, विकास कटियार, राजीव मिश्रा, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed