फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   केंद्रों पर कम खरीद पर डीएम का कड़ा रुख

केंद्रों पर कम खरीद पर डीएम का कड़ा रुख

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने रोजा मंडी समिति में धान खरीद केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया और कम खरीद किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रत्येक केंद्र को निर्धरित लक्ष्य की पूर्ति करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों पर कम और आढ़तियों के यहां ज्यादा खरीद होने पर कड़ा रुख अपनाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा प्रतिदिन जिले की सभी मंडी समितियों के गेट पर जो किसानों के वाहन प्रवेश करें, उन्हे धान बेचने के लिए सरकारी एजेन्सी वार केन्द्रों पर भिजवाया जाए, जिससे किसान केन्द्रों पर ही धान बेचे। यदि किसान के धान में नमी ज्यादा हो और साफ न हो तो उसे मंडी में ही सुखवाकर व साफ कराकर क्त्रस्य एजेन्सियां धान खरीद करें।
विज्ञापन

डीएम ने मंडी समिति रोजा में खुले विपणन विभाग के केन्द्र का निरीक्षण किया और पाया कि दस किसानों से मात्र 851.20 कुन्तल धान ही खरीदा गया है। किसानों ने बताया कि माकेटिंग इंसपेक्टर राजेश रंजन का तबादला हो गया है। वह धान खरीद में रुचि नहीं ले रहे हैं। डीएम ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए जब तक इनके प्रतिस्थानी न आ जाएं तब तक इन्हें रिलीव नहीं किया जाए। किसान अवनीश कुमार दीक्षित व आनन्द कुमार ने बताया कि उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने उनके धान की नमी व गुणवत्ता नपवायी तो उनके धानों में नमी अधिक पायी गई। उन्होंने राज्य कर्मचारी निगम, नैफेड, पीसीएफ आदि के धान खरीद केन्द्रों को देखा। निरीक्षण के दौरान एक केन्द्र पर धान बेच रहे किसान की खतौनी/किसान बही चेक किया तो पाया कि वह खीरी जनपद का किसान है। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि पहले अपने जिले के किसानोें के धान खरीदा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिलों के लिए तय किया गन्ने का लक्ष्य
शाहजहांपुर। डीएम रितु माहेश्वरी ने मिल प्रबंधकों से कहा है कि मिलों में पेराई कार्य शुरू कराएं ताकि किसानों का गन्ना सही ढंग से खरीद जा सके और उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। बैठक में मिलों के लिए गन्ना पेराई का लक्ष्य भी तय किया गया है।
कलक्ट्रेट सभागार में चीनी मिल प्रबंधकों के साथ हुई बैठक में बताया गया कि मकसूदापुर व निगोही चीनी मिल 21 नवम्बर से, तिलहर चीनी मिल 26 नवम्बर से और रोजा चीनी मिल 28 नवम्बर से शुरू होगी। डीएम ने कहा कि किसानों की पर्ची कम्प्यूटर पर फीड होगी।

बैठक में बताया गया कि चीनी मिल मकसूदापुर का 107.15 लाख कुन्तल गन्ना खरीद के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिनमें 54 क्त्रस्य केन्द्र होंगे। इसी प्रकार चीनी मिल निगोही का क्रय लक्ष्य 105.94 लाख कुन्तल लक्ष्य होगा, जिसके 43 क्रयकेंद्र, रोजा का 68.95 लाख कुन्तल लक्ष्य होगा और 43 क्रयकेंद्र होंगे। चीनी मिल तिलहर का 40.95 लाख कुन्तल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जो 25 केन्द्रों के माध्यम से खरीदा जाएगा। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी सहित चीनी मिलों के अघ्यासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed