{"_id":"123-55215","slug":"Shahjahanpur-55215-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों को ले जा रहा वाहन पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों को ले जा रहा वाहन पलटा
Shahjahanpur
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खुटार। स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को घर ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने से तमाम बच्चे घायल हो गए।
नगर के खुटार पब्लिक स्कूल के तमाम छात्र पूरनपुर रोड स्थित गांवों से पढ़ने आते हैं। शनिवार को स्कूल के वाहन का चालक गांव सलनहा का सूरज छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रहा था। पूरनपुर मार्ग पर गांव ढकना लहिया के पास अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में जाकर पलट गया। वाहन के पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। चालक बच्चों की मदद करने की बजाय मौके से भाग निकला। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्चों को वाहन से निकाला। बच्चों के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उनके परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गई। जानकारी पाकर बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को अस्पताल ले गए। शेष बच्चों को परिजन घर ले गए।
दुर्घटना में गांव गुरघिया के विनोद वर्मा का पुत्र ललित, सौरभ, स्वाति, मुरादपुर के रिजवान, मोहनपुर के अमित की पुत्री प्रिया, प्रांशी, विवेक कुमार की पुत्री रिया, ब्रजमोहन बाजपेयी का पुत्र अर्पित, स्वेता, सचिन आदि बच्चे घायल हुए हैं। बच्चों ने बताया कि वाहन चालक शराब के नशे में था, जिस कारण दुर्घटना हुई है। उधर, पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
गत वर्ष भी चालक से हुई थी दुर्घटना
जिस चालक से वाहन खाई में पलटा है, इसी चालक ने गत वर्ष इसी स्कूल के वाहन को ट्रक से टकरा दिया था। उस समय भी कई बच्चे घायल हुए थे। अभिभावकों की शिकायत पर चालक को हटा दिया गया था। अभिभावकों के अनुसार चालक नशेड़ी किस्म का है। फिर भी उसे स्कूल वाहन चलाने के लिए रख लिया गया। गांव मोहनपुर के ब्रजमोहन बाजपेयी ने बताया कि जिस वाहन से बच्चे ले जाए जाते हैं, उसके कागज आदि भी नहीं हैं। ऐसे में दुर्घटना होने पर किसकी जिम्मेदारी होगी? उक्त वाहन गत वर्ष भी पलट गया था। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन बच्चों की जान का दुश्मन बना हुआ है। इस वाहन से कई शिफ्टों में बच्चे स्कूल ले जाए जाते हैं जिससे बच्चों का समय बर्वाद होता है। स्कूल वाहन से बिजनेस कर रहा है। वह लोग इस संबंध में डीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। उधर कालेज प्रबंधन ने इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।