फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   परिषदीय स्कूलों केदो शिक्षक निलंबित

परिषदीय स्कूलों केदो शिक्षक निलंबित

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी केेेेे निर्देश पर गठित की गई टास्कफोर्स ने जिले के कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीम को कई शिक्षक गैरहाजिर तो मिले ही साथ ही कांट के एक स्कूल में एक गुरुजी ने अपने स्थान पर किसी और को लगा रखा था। यह बात पकड़ में आने पर संबंधित शिक्षक और एक अनुपस्थित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इधर, बीएसए ने स्वयं कई स्कूलों का निरीक्षण कर अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांचे गए स्कूलों में उच्च प्राथमिक स्कूल सैदापुर कांट में सुशील कुमार ने अपने स्थान पर किसी और को पढ़ाने के लिए तैनात कर रखा था, इसी तरह प्राथमिक स्कूल दियूरिया जलालाबाद में शिक्षक ब्रह्म कुमार कुशवाहा गैर हाजिर पाए गए। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। इनके अलावा विभिन्न स्कूलों में अनुपस्थित मिले शिक्षकों दुर्विजय सिंह, प्रज्ञानंद, ऋतु अवस्थी, दारुन्निशां, जगदीश प्रसाद, अरुणा चौधरी, राकेश रंजन, अमित सिंह, मो. लतीफ आदि अनुपस्थित पाए गए। इन सभी का एक-एक दिन का वेतन काट दिया गया है।
विज्ञापन

इसकेअलावा ददरौल के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल टिकरी में दो केबजाय एक-एक यूनीफार्म ही बांटी गई। इसलिए शिक्षिका सुशीला देवी और सुधा रानी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। गिरगिचा स्कूल में यूनीफार्म नहीं बांटे जाने पर शिक्षिका रंजना बेवी तथा गुरगवां में एमडीएम नहीं बनने पर शिक्षिका साहिदा से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed