{"_id":"123-55076","slug":"Shahjahanpur-55076-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजूरी मांग रहे युवक का गला घोंटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजूरी मांग रहे युवक का गला घोंटने की कोशिश
Shahjahanpur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विरोध करने पर ठेकेदार ने बेल्ट से पीटा
- बेरी चौक के आशु ने पुलिस को दी तहरीर
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। मजदूरी के पैसे मांगना मजदूर को खासा महंगा पड़ गया। ठेकदार ने उसका गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया और बेल्टों से पीटा। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी है।
बेरी चौकी के पास रहने वाले आशु पुत्र राधेश्याम ने बताया कि उसने बाबूजई मोहल्ले के एक ठेकेदार के अंडर में पुताई का काम किया था। उसने चमकनी करबला आदि स्थानों पर मकान की बीस दिन तक पुताई की। ठेकेदार ने मकान मालिक से पैसा ले लिया, लेकिन उसे नहीं दिया। इस पर वह गुरुवार की सुबह ठेकेदार के पास मजदूरी का पैसा मांगने पहुंचा तो ठेकेदार ने उसका गला घोंटने की कोशिश की और बेल्टों से भी पिटाई की। शोर शराबा सुनकर तमाम लोग आ गए और बीच बचाव किया। पीड़ित युवक ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
मामूली बात पर महिला को पीटा
थाना सदर बाजार के गांव चिनौर निवासी बिट्टो देवी ने बताया कि उसका पति बाबू मामूली बात को लेकर अक्सर उसकी पिटाई करता रहता है। बुधवार को बारह बजे दाल में नमक अधिक होने की बात कहकर उसके पति ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। पीड़ित ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी। पुलिस ने महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।