फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जितिन का सियासी कद बढ़ने से कांग्रेसी खुश

जितिन का सियासी कद बढ़ने से कांग्रेसी खुश

Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
- कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बांटी खुशियां
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल में अभी तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्यमंत्री रहे जितिन प्रसाद को रक्षा और मानव संसाधन विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में राज्यमंत्री की दोहरी जिम्मेदारी दिए जाने से कांग्रेसी खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों ने यूपीए की मुखिया और प्रधानमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।
मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबर रविवार को टीवी चैनलों पर फ्लैश होने के बाद कांग्रेस कार्यालय पर पार्टीजनों की आपात बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा: जिले के लिए आज बेहद गौरव का दिन है। श्री प्रसाद का सियासी कद बढ़ने से जिले का नाम भी ऊंचा हुआ है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र ने कहा: यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्री प्रसाद द्वारा इससे पूर्व इस्पात, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में काम करके हासिल किए गए अनुभव का लाभ उठाने को महत्वपूर्ण विभागों की दोहरी जिम्मेदारियां सौंपीं। श्री प्रसाद इन दोनों विभागों पर अपनी कुशल कार्य पद्घति की छाप छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पूर्व विधायक चेतराम, वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना व कोविद सिंह, कौशल मिश्रा, अनिल वर्मा आदि ने कहा कि नौजवानों को आगे बढ़ाने को नेतृत्व ने सही समय पर उचित कदम उठाया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, शाहिद अनवर कुरैशी, सुहेल बेग, अशफाकउल्ला खां, मनोज त्रिपाठी, अनिल तिवारी, सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी, रजनीश गुप्ता, अवधेश दीक्षित, रीतराम कुशवाहा, विपिन त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

उधर, युवा कांग्रेस की बैठक लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रोहित सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करके खुशी मनाई। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव कृष्ण विनोद मिश्र, विश्वदीप अवस्थी, ददरौल विधानसभा इकाई अध्यक्ष सुशील शुक्ला, शहर इकाई के अध्यक्ष अनूप वर्मा, फरीद अली खां, प्रभात मिश्रा, सतीश सारस्वत, मो. कैफ, उवैस सलमानी, हिमांशु रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed