{"_id":"123-52429","slug":"Shahjahanpur-52429-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुड़सवार और बाइकर्स सैनिकों ने दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुड़सवार और बाइकर्स सैनिकों ने दिखाए करतब
Shahjahanpur
Updated Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
-महार रेजिमेंट की स्वर्ण जयंती पर शहीद सैनिकों के घरवाले सम्मानित
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। महार रेजिमेंट की एक बटालियन के पचास वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर घुड़सवार व बाइक सवार सैनिकों ने अपने करतबों से दर्शकों को रोमांचित किया। बटालियन की स्वर्ण जयंती पर वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को याद करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
रविवार शाम कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल बीसी नन्दा ने कबूतर उड़ाकर किया। भव्य कार्यक्रम के बीच सेना की घुड़सवार टीम ने घुड़दौड़ का रोमांचक प्रदर्शन किया। इसके बाद आर्मी की मोटर साइकिल टीम ने मैदान पर बाइक चलाते हुए करतब दिखाए। आर्मी के बैंड ने विभिन्न धुनों से मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में शहीद सैनिकों को याद करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नायक मेहरचंद्र के भाई भागमल गूर्जर, सिपाही ब्रजकिशोर की पत्नी गुलाब देवी, सिपाही जगदीश चंद्र की पत्नी मायादेवी. सिपाही एल्फर्ड लाकरा की पत्नी वेरथा लाथरा, सिपाही गुरमेल सिंह की पत्नी सीमल कौर, सिपाही बलराज सिंह की पत्नी शीला देवी, सिपाही सतपाल सिंह की पत्नी कुलबंत कौर, सैनिक सुरेश गनपति की पत्नी फूला देवी, सिपाही प्रेमपाल के पिता शिवसिंह, सैनिक रमन कुमार के पिता शंकर दास, नायक रामफल की पत्नी अनीता देवी, सैनिक राजवीर सिंह की पत्नी मुकेश देवी, हवलदार बलवीर सिंह की पत्नी सरमया देवी, हवलदार गिरीश चंद्र की पत्नी रेखा गौड़ को आर्मी वाइफ वेलफेयर आर्गनाइजेशन की रीजनल प्रेसीडेंट अंजू भूषण व प्रतिमा पुरोहित ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। रेजिमेंट के पचास वर्ष पूरे होने पर रेजिमेंट के गौरवमयी इतिहास को चलचित्र के माध्यम से दर्शाया गया। विभिन्न प्रांतों के जवानों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संचालन लखनऊ से आईं स्वाति शर्मा ने किया कार्यक्रम में आर्मी कमांडर एवं कर्नल आफ महार रेजिमेंट लेफ्टिनेन्ट जनरल ज्ञान भूषण, मेजर जनरल डीके पुरोहित भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ हजार सैनिक, भूतपूर्व सैनिक व उनके परिजन मौजूद रहे।