{"_id":"1-48715","slug":"Shahjahanpur-48715-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी लाइन में फाल्ट से बढ़ा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी लाइन में फाल्ट से बढ़ा बिजली संकट
Shahjahanpur
Updated Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सुबह चार घंटे ठप रही तमाम मोहल्लों की सप्लाई
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। पैना से हथौड़ा के बीच स्थित बिजली की 33 केवी लाइन के तार टूटने से गुरुवार को शहरी क्षेत्र में बिजली का संकट फिर बढ़ गया। आज सुबह हुए इस फाल्ट के कारण शहर के तमाम मोहल्लों की सप्लाई करीब चार घंटे तक ठप रही और बाद में कटौती लागू होने से लोग गर्मी और उमस से दिन भर बेहाल रहे।
बता दें कि पॉवर कारपोरेशन के पैना स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन पॉवर स्टेशन से 33 केवी की लाइन हथौड़ा सब स्टेशन तक गई है। आज सुबह शार्ट सर्किट से इस लाइन के तार टूट गए। चूंकि, इसी लाइन से आगे अब्दुल्लागंज और ककरा कलां के सब स्टेशनों को बिजली फीड की जाती है। इसलिए लाइन फाल्ट से तीनों सब स्टेशनों के इनकमिंग फीडर भी बंद हो गए। नतीजा यह हुआ इन सब स्टेशनों से जुड़े शहर के तमाम मोहल्लों में चार घंटे तक बत्ती गुल रही।
सुबह के वक्त बिजली संकट से ककरा कलां, मदराखेल, तिलहरजई, लोहारों का चौराहा, आनंदपुरम, आजादपुरम, फजीतापुर, लोधीपुर, हथौड़ा, बाला तिराही, जियाखेल, गर्रा फाटक आदि क्षेत्रों के लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, पूर्वान्ह 11 बजे फाल्ट सही करके सप्लाई चालू कर दी गई, लेकिन कुछ देर बाद दिन की कटौती का दौर चालू हो जाने से बिजली का संकट बरकरार रहा। दिन में बत्ती गुल रहने के दौरान बूंदाबांदी के बीच बार-बार धूप खिलने से पैदा हुई गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल हो गया।