फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ईश का उपहार है मां, प्रभु का प्यार है मां

ईश का उपहार है मां, प्रभु का प्यार है मां

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मदर्स डे आज
विज्ञापन

- रेनेसां एकेडमी में हुए रंगारंग कार्यक्रम
- जलालाबाद में भी हुए कई आयोजन
अमर उजाला नेटवर्क
शाहजहांपुर। मातृ दिवस पर मां की महिमा का बखान करते हुए तिलहर में बच्चाें ने कहा कि मन समर्पित तन समर्पित, मत्यु खंडित श्रृंखला में, जिंदगी का तार है मां, ईश का उपहार है मां। इसके अलावा जलालाबाद और पुवायां में भी कई आयोजन हुए।
तिलहर। मां की ममता को नि:स्वार्थ और निश्चल बताते हुए प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. आलोक अग्रवाल ने बच्चाें की पहचान पिता नहीं, वरन मां से करने की आवश्यकता जतायी। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के गेम्स आयोजित किए। अभिषेक सिंह ने गीत तथा अंशिका तोमर और अनुकृति ने कविता प्रस्तुत की। लघु नाटिका ’मां का बलिदान’ तथा ’जाग उठे हैं हम’ पसंद किया गया। इस अवसर पर मंजुला अग्रवाल ने प्रतियोगिता की विजेता संगीता रस्तोगी, मनु चौपड़ा, शीतल अग्रवाल, रुचि अग्रवाल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रीता अग्रवाल, सविता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जलालाबाद। रोजी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर संदीप मोहन पांडेय ने कहा कि मां के बिना दुनियां की कल्पना भी नहीं की जा सकती। बोले: छोटा होते हुए भी इसका अर्थ इतना व्यापक है कि इसे शब्दों में नहीं पिरोया जा सकता। प्रिंसिपल शुभोजीत घोष ने कहा कि मां की तरह ही बच्चों को भी उनसे स्नेह करना चाहिए। बोले: मां ही संस्कार की जननी बच्चे की पहली पाठशाला और गुरु होती है। इस दौरान तमाम वक्ताओं ने मां की महिमा का बखान करते हुए बच्चों को उनके बताए रास्ते का अनुसरण करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बच्चों की ओर से प्रार्थना सामूहिक गीत तथा कई अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान बबिता शर्मा, अंजू पांडेय, रोमी, नीतू, हृदयेश सिंह, महावीर सिंह, जितेंद्र शर्मा, सौरभ चतुर्वेदी, श्रवण मिश्रा, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन आभा सिंह ने किया।
पुवायां। मदर्स डे पर नगर के हॉली चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में आई लव माई माम प्रतियोगिता कपा आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग बिरंगे कार्डस बनाए। कार्यक्रम में रमनदीप, ऐश्वी, किरन, सागर, अमन, रितिका आदि के प्रयासों को सराहा गया। सीनियर वर्ग के बच्चों ने अपनी मां को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मां बताते हुए सहपाठियों को उनके बारे में बताया। इसके बाद बच्चों ने राहगीरों को शर्बत पिलाया। प्रधानाचार्य ने बच्चों से मदर्स डे पर प्रेरणा लेने को कहा। इस दौरान प्रबंधक राजीव शर्मा, बलजीत सिंह, सुबोध शर्मा, दुर्वेश सिंह, सरिता बाजपेयी, मनीषा शर्मा, रूखसार खान, महेश्वरी वर्मा, शकुंतला आदि मौजूद रहे।



नेत्रहीन बच्चों के बीच मनाएंगे मदर्स डे
शाहजहांपुर। लायंस क्लब श्रेष्ठ की ओर से कल 13 मई को विनोबा सेवा आश्रम में संचालित विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के प्री-इंटीग्रेशन कैंप में मदर्स डे मनाया जाएगा। संस्थाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने बताया कि इस अवसर पर नेत्रहीन और मूक-बधिर बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं भी हाेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed