{"_id":"1-41310","slug":"Shahjahanpur-41310-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Shahjahanpur
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुछ दिनों से ध्वस्त हैं कटौती के सारे रिकोर्ड
- सप्लाई में सुधार को मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। पॉवर कंट्रोल से घोषित छह घंटे की बिजली कटौती के विपरीत इमर्जेंसी रोस्टरिंग के नाम पर 10 से 12 घंटे की अघोषित कटौती से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम एके बरनवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन और मांग पत्र देकर बिजली सप्लाई में तत्काल सुधार किए जाने की मांग की।
घोषित समय से ज्यादा बिजली कटौती का खेल करीब एक माह से अधिक समय से जारी है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में पॉवर कट ने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। रोस्टर केमुताबिक सुबह तीन से पांच और अपरान्ह तीन से शाम सात बजे बिजली कटनी चाहिए, लेकिन इस टाइमिंग के अलावा बत्ती कब गुल हो जाएगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। मसलन, रात नौ बजे के बाद मध्य रात्रि तक पॉवर कट होना आम बात हो गई है।
सुबह सात बजे के बाद भी इस बात की कोई गारंटी नहीं कि अगले कुछ घंटों में बिजली बनी रहेगी। बिजली सप्लाई के इसी ढर्रे से बौखलाए भाजपा कार्यकर्ता बाबूजई में पार्टी नेता तसलीम लगारी के कैंप कार्यालय में जमा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
वहां उन्होंने बिजली अभियंताओें और प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ देर तक नारेबाजी की। बाद में कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल डीएम श्री बरनवाल से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में मुन्ना कुरैशी, पुत्तन अली, शकील खं, हाफिज करीम, मो. हनीफ, नफीस खां, आफताब खां, खालिद अंसारी, वसीम खां, रजी अंसारी आदि शामिल रहे।
पांचवें दिन रोशन हुई
ब्रजविहार कॉलोनी
एक्सईएन के आदेश पर लगा ट्राली ट्रांसफार्मर
शाहजहांपुर। चार दिन तक बिजली संकट झेलती रही शहर की पॉश कालोनी ब्रजविहार आखिरकार पांचवें दिन गुरुवार को देर रात तब रोशन हुई जब नागरिकों की घेराबंदी पर अधिशासी अभियंता (शहर) आरएन सिंह ने क्षेत्रीय अवर अभियंता केपी सिंह के पेंच कसे। जेई ने आनन-फानन खराब हो चुके ट्रांसफार्मर की जगह ट्राली ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़कर कॉलोनी की बिजली सप्लाई बहाल की।
बता दें कि गत रविवार को कॉलोनी के ट्रांसफार्मर में फाल्ट से एक फेज बंद हो गया। नतीजे में उसी फेज से जुड़े कॉलोनी के कई घरों की बत्ती गुल हो गई, जबकि अन्य तमाम घरों में हाई वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई। क्षेत्रवासियों ने इस बीच कई बार जेई को फाल्ट की इत्तला दी, लेकिन बहानेबाजी करके उनकी समस्या टाल दी गई। इससे वहां के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। कॉलोनी में ही रह रहे नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार संजीव मिश्रा तमाम लोगों के साथ एक्सईएन के सरकारी आवास पर जा धमके।
आक्रोशित नागरिकों के तीखे तेवर देख अधिशासी अभियंता श्री सिंह ने जेई को फोन लाइन पर लेकर हड़काया जिसके बाद अवर अभियंता हरकत में आए और ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर कॉलोनी की सप्लाई बहाल की। हालांकि, कॉलोनीवासियों के इस सवाल का जवाब किसी अभियंता के पास नहीं है कि जो काम तुरत-फुरत हो गया, उसे पांच दिन टाला क्यों गया?
तिलहर को नहीं मिल रही आठ घंटे भी बत्ती
तिलहर। नगर में मात्र छह से आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। जो मिलती भी है तो लोकल फाल्ट सही करने के नाम भेंट चढ़ जाती है। इस मुद्दे पर जन प्रतिनिधियों की खामोशी से जनता में आक्रोश पनप रहा है। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, समाज सेवी हृदयेश कुमार मिश्रा, अजय सिंह चौहान, विशन चन्द्र गुप्ता तथा पूर्व पालिका सदस्य शैलेन्द्र शर्मा ने नगर को डबल ग्रुप बिजली सप्लाई की मांग की है।