फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आर्मी आवासीय कॉलोनी में क्लोरीन का रिसाव

आर्मी आवासीय कॉलोनी में क्लोरीन का रिसाव

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किया काबू
विज्ञापन

- सिलेंडर की गैस किट कटने से हुआ रिसाव
- कृभको श्याम की टीम ने भी किया सहयोग
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। पानी में मिक्स करने को रखे क्लोरीन के सिलेंडर की गैस किट कट गई। जिससे गैस का रिसाव होने लगा। आर्मी की आवासीय कॉलोनी में गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर गैस का रिसाव बंद किया।
कैंट क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टैंक के पानी में क्लोरीन मिक्स करने के लिए पंप हाउस के पास क्लोरीन गैस का सिलेंडर भी रखा गया है। जिससे पानी के साथ-साथ गैस की भी सप्लाई की जाती है। सिलेंडर खत्म होने पर शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे इसे बदलने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान सिलेंडर की गैस किट कट गई और सिलेंडर में बची गैस का रिसाव होने लगा। गंध आने से कॉलोनी के लोग परेशान हो उठे। यहां काफी भीड़ भाड़ लग गई। चूंकि मामला कैंट क्षेत्र से जुड़ा हुआ था, इसलिए प्रशासन ने भी गंभीरता बरती।
विज्ञापन

एफएसओ तेजवीर सिंह अपने दल के साथ मौके पर पहुंच गए। कृभको श्याम फर्टिलाइजर से भी टीम को बुलाया गया। गैस रिसाव पर चालीस मिनट में काबू पा लिया। एफएसओ ने बताया कि गैस रिसाव से किसी भी तरह की कोई क्षति नहीं हुई है। गैस का रिसाव किट कटने से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed