{"_id":"1-41225","slug":"Shahjahanpur-41225-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में धक्का देकर की गई थी सुरेंद्र की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में धक्का देकर की गई थी सुरेंद्र की हत्या
Shahjahanpur
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
साजिश में शामिल पत्नी को भी जेल
- दोनों आरोपियों ने हत्या करना कबूला
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। दिल्ली से लौटते समय सिपाही राम सिंह के पुत्र सुरेंद्र की गाजियाबाद में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी और हत्या की साजिश रचने वाली सुरेंद्र की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिंधौली थाने के गांव हरबल्लभपुर निवासी कांस्टेबिल राम सिंह का पुत्र सुरेंद्र सिंह गाजियाबाद में अपनी पत्नी किरन के साथ किराए के मकान में रहता था, जबकि उसकी पत्नी के संबंध इकबाल निवासी मोहल्ला पकड़िया (लखीमपुर खीरी) से हो गए थे। नौ माह पहले दिल्ली से लौटते समय सुरेंद्र अचानक लापता हो गया था। गुमशुदगी के बाद अपहरण का मुकदमा थाना सदर बाजार में दर्ज किया गया। मामले का खुलासा हुआ तो मालूम हुआ कि पत्नी किरन ने प्रेमी इकबाल के लिए पति सुरेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। सुरेंद्र को अलीगंज रोड स्थित नदी में धक्का देकर हत्या कर दी। शव भले ही बरामद न हुआ हो, लेकिन पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया।
आरोपी इकबाल और सुरेंद्र की पत्नी किरन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने सुरेंद्र की हत्या करना कबूल किया है।