फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आधा वेतन पिता को देने पर पति से भिड़ी

आधा वेतन पिता को देने पर पति से भिड़ी

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
थाने में जमकर हुआ विवाद
विज्ञापन

- दोनों ने एक साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
अमर उजाला नेटवर्क
पुवायां। प्रेमी से शादी करने के दो वर्ष बाद ही प्रेमिका के सिर से प्यार का भूत उतर गया। पिता को आधा वेतन देने पर वह पति से झगड़ा कर मायके जा पहुंची। मामला थाने आया तो दंपति यहां भी भिड़ गए।
मोहल्ला तकिया निवासी एक युवती का मोहल्ला गढ़ी के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 16 जुलाई 2010 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। लगभग एक वर्ष तक मामला ठीक चलता रहा, उसके बाद दोनाें में कलह शुरू हो गई। एक माह पूर्व लड़की नाराज होकर मायके चली गई। बीती रात पति उसे विदा कराने पहुंचा तो महिला ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर मामला थाने जा पहुंचा।
विज्ञापन

युवक के अनुसार वह खीरी में एक मोबाइल कंपनी में कार्यरत है। उसका वेतन खाते में आता है। उसने पत्नी को एटीएम कार्ड दे रखा है। पत्नी ने उसका सारा वेतन निकाल लिया और मांगने पर रुपये देने से इंकार कर दिया। उधर, महिला का आरोप है कि उसका पति अपना आधा वेतन अपने पिता को दे देता है। शेष रुपये में उसका खर्च नहीं चल पाता है। पति से कहने पर वह विवाद करते हैं। आरोप प्रत्यारोप के बीच दोनों में झगड़ा होने पर महिला ने पुलिस को बुला लिया। दोनाें को बंद करने की बात हुई तो महिला पति से राजीनामे की बात कहकर थाने से चली गई। बाहर जाते ही दोनाें फिर से भिड़ गए। इस दौरान तमाशबीनों की भारी भीड़ लग गई। बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed