फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भ्रष्टाचार मिटा पाने में मनमोहन फेल

भ्रष्टाचार मिटा पाने में मनमोहन फेल

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में सांसद लाल जी टंडन ने कहा
विज्ञापन

- किसान की उपज का मूल्य निर्धारण करना भूली सपा सरकार
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। सांसद और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य लाल जी टंडन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता के सामने अब सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा ही विकल्प है। इसलिए भाजपा की जीत होना सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ईमानदार प्रधानमंत्री हैं, लेकिन वह भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा नहीं कस पाए हैं और न ही कोई कार्रवाई की।
श्री टंडन शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव सरकार बदलने और बनाने के लिए होते हैं। देश में कांग्रेस के बाद अब भाजपा ही सबसे बड़ी पार्टी है। इसलिए जनता भाजपा को ही विकल्प के रूप में चुनेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार बनने से पहले सपा ने किसान की उपज का मूल्य निर्धारण करने को आयोग गठन की बात कही थी, लेकिन अब तक नहीं हो पाया है। भाजपा शासित राज्यों में किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा पचास पैसे से लेकर एक रुपये तक बोनस के रूप में दिया जा रहा है। इसलिए यहां भी किसानों को इसी तरह लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक कोई किसानों का दर्द जो महसूस नहीं करेगा, तब तक उनको हक नहीं मिलेगा।
विज्ञापन




नगर विधायक की मां के निधन पर जताया शोक
शनिवार को यहां आए भाजपा सांसद लाल जी टंडन नगर विधायक सुरेश खन्ना के आवास पर भी पहुंचे और यहां उन्होंने विधायक की मां कांति देवी के मां के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश मंत्री आशुतोष टंडन (गोपाल जी), प्रदीप भार्गव, सुनील मिश्रा के अलावा निर्भय चंद्र सेठ, जेपीएस राठौर, वीरेंद्र पाल सिंह यादव, डीपी सिंह, सुचित सेठ, अनुज गुप्ता, कमलेश खन्ना, अंशुल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed