फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पहिए का बैरिंग टूटने से हुआ हादसा
विज्ञापन

- बिलसंडा क्षेत्र के एक भट्ठे से ट्रैक्टर चालक ईंट लेकर बंडा क्षेत्र में आया था
अमर उजाला नेटवर्क
बंडा। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को शाहजहांपुर भेजा गया है।
बिलसंडा क्षेत्र के एक भट्ठे से ट्रैक्टर चालक ईंट लेकर बंडा क्षेत्र में आया था। बताया जाता है कि गांव नबावपुर पुलिया के पास अचानक ट्रैक्टर के पहिए का बैरिंग टूट गया। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं कर सका और ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के पास मिले मोबाइल के आधार पर उनके घर सूचना भेजी गई है। अस्पताल में डॉक्टरों से एक को मृत घोषित कर दिया। घायल ने अपना नाम रंजीत बताया है, वह पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव हेमपुर का रहने वाला है।

मृतक का नाम राकेश बताया जाता है और वह भी बिलसंडा के ही गांव गौहनिया का निवासी है। संभावना है कि राकेश ही ट्रैक्टर का चालक है। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed