{"_id":"1-40584","slug":"Shahjahanpur-40584-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का पुतला फूंकने पर सपा नेता नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का पुतला फूंकने पर सपा नेता नाराज
Shahjahanpur
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सपा प्रदेश सचिव ने डीएम को लिखा
- तोड़फोड़ करने वाले भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। बिजली कटौती के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पर समाजवादी पार्टी नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है।
जिलाधिकारी को भेजे पत्र में प्रदेश सचिव गजनफर अली खां और सपा नेता मथुरा प्रसाद पाल ने कहा है कि गत दो मई को भारतीय जनता मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती का विरोध करते हुए प्रशासन की अनुमति बगैर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका और अधीक्षण अभियंता कार्यालय में तोड़फोड़ कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का उक्त कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा यह हुआ कि आज फिर कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने आकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया, जो पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को उजागर करता है।
कहा: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन कर संसदीय भाषा में नीतिगत बात करना सभी का अधिकार है, लेकिन मुख्यमंत्री को अपमानित किया जाना और उनको दोषी मानते हुए पुतला दहन किया जाना कानून का खुला उल्लंघन है। प्रदेश में पूर्व बसपा सरकार के कार्यकाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए और पुलिस ने लाठियां भी चर्लाइं, लेकिन अब विरोधियों को इसकी छूट दी जा रही है। सपा नेताओं ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुतला दहन में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सपा व्यापार सभा की बिजली सप्लाई सुधारने की मांग
समाजावादी व्यापार सभा की बैठक में बिजली सप्लाई में सुधार किए जाने की मुख्यमंत्री से मांग की है। महासचिव भूपेंद्र सिंह के आवास पर हुई बैठक में कहा गया कि बिजली विभाग केअधिकारी सरकार को बदनाम करने में लगे है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और बिजली सप्लाई में सुधार किया जाए। बैठक में जिलाध्यक्ष गुलजार कुरैशी, विक्रम, संजीव सक्ेसना, सचदेवा, नूरखां, साबिर अली, इमित्याज, अशफाक, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।