{"_id":"1-40422","slug":"Shahjahanpur-40422-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"288 लाभार्थियों को बांटे शादी अनुदान के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
288 लाभार्थियों को बांटे शादी अनुदान के चेक
Shahjahanpur
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यक शादी अनुदान योजना
- कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सौ फीसदी पात्रों को मिले: लाल
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। प्रभारी डीएम मुरली मनोहर लाल ने अल्पसंख्यक शादी अनुदान योजना के तहत 288 लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्रों कोे दिया जाए।
विकास भवन सभागार में आयोजित चेक वितरण शिविर में प्रभारी डीएम/ सीडीओ श्री लाल ने जिले भर से आए लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ईमानदारी से पात्रों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाभपरक योजनाओं का लाभ बिना बिचौलियों के सीधे लाभार्थी को मिलना चाहिए। इसकी व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने लाभार्थियों से जानना चाहा कि इस योजना के तहत किसी बिचौलिए का हाथ तो नहीं है। अगर हो तो जानकारी में लाया जाए ताकि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शकील अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना संचालित है। इसके तहत अल्पसंख्यक छात्र/ छात्राओं को लाभान्वित किया जाता है। साथ ही अल्पसंख्यकों को 50 हजार रुपये तक का ऋण देनेे की भी व्यवस्था है, जिसमें 15.50 फीसदी अनुदान भी है। उन्होंने बताया इसके अलावा जनपद मल्टी सेक्टोरियल योजना के तहत चयनित है, जिसमें 53 करोड़ की अल्पसंख्यक कल्याण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस योजना के तहत जिले में दो जीटीआई कॉलेज का निर्माण चल रहा है, जो अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों निगोही और जलालाबाद में निर्माणाधीन हैं। अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, आवासों का निर्माण, हैंडपंपों की स्थापना आदि का कार्य किया जा रहा है। मदरसों के संचालन संबंधी सहायता भी अल्पसंख्यक कार्यालय के माध्यम से की जाती है।
विज्ञापन
शिविर में 91 विधवाओं की कन्याओं, 09 विकलांगों, 05 निराश्रित और 183 अन्य पात्रों की कन्याओं की शादी अनुदान चेकों का वितरण किया गया। इससे पूर्व भी 97 पात्र लाभार्थियों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा चुका है।