{"_id":"1-40330","slug":"Shahjahanpur-40330-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हुए सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हुए सड़क हादसों में तीन की मौत
Shahjahanpur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
- मरने वालों में एक लखीमपुर खीरी का भी शामिल
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थाना मोहम्मदी के गांव भवानीपुर निवासी रमेश (35) पुत्र फकीरे लाल सोमवार को रात आठ बजे बाइक से गांव नागर में आयोजित शादी समारोह में शिरकत करने आ रहा था। गांव बरेची के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा निर्भय (30) निवासी जमुनिया खानपुर थाना बंडा बाइक से कस्बे में आ रहा था। जलालपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना रात नौ बजे हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार निर्भय की मौत हो गई।
इसके अलावा सोमवार की रात साढे़ नौ बजे गांव फत्तेपुर थाना पुवायां निवासी अंकित (30) की बाइक को पुवायां-खुटार रोड पर टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने जिला अस्पताल में आकर दम तोड़ दिया। इसको लेकर साथ आए लोगों ने डॉक्टर पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन
रेलवे लाइन से युवक का शव बरामद
मीरानपुर कटरा। गांव सालपुर के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसके सिर पर गंभीर चोट हैं, जिससे उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस युवक की मौत ट्रेन से गिरकर होना बता रही है। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।