फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कबड्डी में बंडा और भावलखेड़ा ने जीती शील्ड

कबड्डी में बंडा और भावलखेड़ा ने जीती शील्ड

Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
- युवा कल्याण विभाग के जिला स्तरीय 16 वर्षीय ग्रामीण खेलकूद संपन्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में हथौड़ा स्टेडियम में चल रही दो दिनी 16 वर्षीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कटरा विधायक राजेश यादव, विशिष्ट अतिथि सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्र और जिला क्रीड़ाधिकारी एनसी यादव ने विजेताओं को मेडल पहनाकर शील्ड प्रदान कीं। इसके अलावा प्रथम विजेता को 350 रुपये, द्वितीय विजेता को 250 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 150 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए।
राजीव गांधी खेल अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं के अंतर्गत हुई 100 मीटर दौड़ में वैभव सिंह ने प्रथम, रजनीश यादव ने द्वितीय, अरविंद सिंह ने तृतीय, बालिका वर्ग में गायत्री ने प्रथम, यशोदा सिंह ने द्वितीय और ऐनुम ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह 400 मीटर दौड़ में राजवीर, अरविंद, अकरम, बालिकाओं में चांदनी, पूनम, तबस्सुम, 800 मीटर दौड़ में राजवीर, पंकज, सूरजपाल, बालिकाओं में वैष्णवी, पूजा, वैष्णों, 1500 मीटर दौड़ में जलीफ, वासुदेव, सुरजीत, बालिकाओं में करिश्मा, कल्पना, वंदना, 3000 मीटर दौड़ में प्रांजल, पुनीत, अखिलेश, बालिकाओं में करिश्मा, सुमन और दिव्या ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

लंबी कूद में सिराजुद्दीन, इमरान, विवेक, बालिका वर्ग में शशि, शिखा, शारदा, ऊंची कूद में शारदा, वैष्णवी, शिखा, बालकों में नवनीत, अतुल, रंजीत, शॉटपुट में दीपक, दिलीप, शिवम, बालिकाओं में अमन, रिंकी, विनीता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबाल में कांट की टीम विजेता और मिर्जापुर की उप विजेता रही। जबकि बालक कबड्डी में बंडा विजेता और भावलखेड़ा उप विजेता तथा बालिका कबड्डी में मिर्जापुर विजेता और खुदागंज उप विजेता रहा। निर्णायक मंडल में अफसर अली, संजीव मिश्रा, आनंद त्रिवेदी, सूबेदार शाह, सुनील बाबू, प्रशांत, इरफान, वसीम आदि शामिल रहे।

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सतेंद्र सिंह के संचालन में हुए समापन समारोह में युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाई ने विभाग की ओर से खेलकूद की दिशा में होने वाली प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आभार व्यक्त किया। व्यवस्था में देवदत्त, ओम प्रकाश रावत, रामदास कश्यप, वेद प्रकाश, स्वामी दयाल, शिवराज वर्मा, राजवीर शर्मा, सत्यबोध मिश्रा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed