Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बालिका कबड्डी में मिर्जापुर जीता

बालिका कबड्डी में मिर्जापुर जीता

Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
- युवा कल्याण विभाग की दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई।
राजीव गांधी खेल अभियान के अंतर्गत 16 वर्षीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के पहले दिन कई स्पर्धाएं हुईं। अलग-अलग भार वर्ग की बालक कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न विकास खंडों के रूप सिंह और नीरज, प्रदीप और अखिलेश, अभिषेक और हृदयेश, प्रवेश कुमार और शैलेंद्र, अमित और अतुल सिंह, देवेश और पंकज, शरदवीर और राजवीर तथा मुनेंद्र और तरुन क्रमश: विजेता और उपविजेता बने। बालिका वर्ग में रश्मी और कल्पना, पूनम और शिवरानी, अनुराधा और शारदा, रेखा और आरती, प्रियदर्शनी और रीता, हरमनदीप और रामा, शिखा और ऊषा, यशोदा और चांदनी तथा नीतू और जूली मिश्रा क्रमश: विजेता और उपविजेता बनीं।
विज्ञापन

भारोत्तोलन के 40, 44, 48, 52 और 58 किलो भार वर्ग के बालक वर्ग में राकेश कुमार, रोहित यादव और अमित कुमार, मनोज यादव, कुलदीप और अरिहंत, विनोद कुमार, यशपाल और प्रताप, दिनेश, बबलू ओर इमरान, सुशांत सिंह और कमलेश कुमार, बालिका वर्ग के 40, 44, 48, 52, 58 किलो भार वर्ग में नेहा सिंह, रीता देवी और मधु, पूनम, रोली यादव और नीलम राठौर, सैलून, रेनू और मिलन, शशि, अमन यादव और शिखा तथा शिंकी यादव, शाइस्ता और प्रीती क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी बालिका वर्ग में विकास खंड मिर्जापुर ने प्रथम, खुदागंज ने द्वितीय और भावलखेड़ा ने तृतीय स्थान पाया। बालक वर्ग में जलालाबाद, बंडा, खुदागंज और भावलखेड़ा की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं है, जिनका मुकाबला शनिवार को होगा। प्रतियोगिताएं कराने में सीपी यादव, संजीव मिश्रा, गंगाराम प्रेमी, राम कुमार, अफसर अली, खलीक अहमद, राज किशोर, अवधेश सिंह, अजय पाल, देवदत्त, ओम प्रकाश रावत, भगवान दास, राजवीर, स्वामी दयाल, राम प्रताप सिंह आदि का योगदान रहा।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ाधिकारी एनसी यादव ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सतेंद्र सिंह के संचालन में हुए उद्घाटन समारोह में युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाई ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed