फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   प्रधानाध्यापक और दूध कारोबारी से लूट

प्रधानाध्यापक और दूध कारोबारी से लूट

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बेरी चौकी के पास प्रधानाध्यापक को बाइक सवार बदमाशों ने लूटा
विज्ञापन

- मदनापुर क्षेत्र के गांव मोहनिया में दूध कारोबारी से लूट
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में बेरी चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने चकभिटारा जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापक रजनीवाला से बुधवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने पर्स, सोने की चेन और कुंडल लूट लिए। वहीं थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव मोहनिया में अलीगढ़ के रहने वाले दूध कारोबारी पप्पू यादव से बदमाशों ने घर में घुसकर एक लाख 10 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने पप्पू पर चाकुओं से हमला करके घायल कर दिया। घायल पप्पू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों ही मामलों की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने दोनों लूट की घटनाओं को सिरे से नकार दिया है।
मोहल्ला भारद्वाजी में रहने वाले रजनीवाला रोजा क्षेत्र के गांव चकभिटारा जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। रजनीवाला के मुताबिक बुधवार को वह घर से विद्यालय के लिए निकली थीं। रास्ते में बेरी चौकी के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उनसे सोने की चेन, कुंडल और पर्स लूट लिया। पर्स में सात हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। वारदात के बाद बदमाश पुराने जिला अस्पताल की तरफ फरार हो गए। रजनीवाला की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की है। कोतवाली इंस्पेक्टर आरपी सिंह के मुताबिक लूट होने जैसी कोई वारदात नहीं हुई। घटनास्थल पर लोेगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी लूट की घटना की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

वहीं थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव महोनिया में अलीगढ़ के थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव नौगवां में रहने वाले पप्पू यादव दूूध का कारोबार करते हैं। पप्पू के मुताबिक वह आसपास के गांवों से दूध खरीदकर बदायूं डेयरी में सप्लाई करते हैं। वह गांव में अगरवीर के मकान में किराए पर रहते हैं। उनके कमरे में दरवाजा नहीं लगा हुआ है। वह रोज की तरह मंगलवार की रात पप्पू अपने छोटे भाई कल्लू के साथ बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश उनके कमरे में घुस आए और कमरे में रखी अलमारी से एक लाख 10 हजार रुपये चुरा लिए। आहट होने पर पप्पू की आंख खुल गई। शोर मचाने पर बदमाशों ने पप्पू पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ मदनापुर आरपी सिंह के मुताबिक लूट जैसी कोई वारदात नहीं हुई है पप्पू का गांव के रमनपाल और जगपाल से लेनदेन का विवाद है। जिसके चलते दोनों पर पप्पू पर कांता से हमला कर दिया। मामले में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed