{"_id":"5c697341bdec227d9070cabc","slug":"91550414657-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान मुर्दाबाद, मुर्दाबाद-मुर्दाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान मुर्दाबाद, मुर्दाबाद-मुर्दाबाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए देश के जांबाजों को श्रद्धांजलियों का तांता लगा हुआ है। हर कोई अपने ढंग से शहीदों को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है। वहीं, तमाम संगठनों ने रविवार को भी पाकिस्तान के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से सड़कें गूंजती रहीं। आक्रोशित लोगों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशभक्ति की भावना के साथ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान और वहां के प्रधानमंत्री के पुतले भी फूंके।
भाजपा की ओर से गांधी भवन परिसर में बापू की प्रतिमा के समक्ष आतंकवाद के खिलाफ संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में हुए आयोजन में महिला इकाई की जिलाध्यक्ष क्षमा वर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल वाजपेयी, कैंट मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौर, छावनी परिषद उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, अंशुल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा, अरुण गुप्ता, दिवाकर सिंह, संजय सैनी, सुनील सैनी आदि ने आतंकवाद के समूल नष्ट किए जाने की मांग उठाई।
इधर, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले घंटाघर से जन आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक और गैर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समापन पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। रैली में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशोर गुप्ता, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अग्निवेश समाजवादी, अनुराग, सौरभ सोमवंशी, जीशान अंसारी, संजय अग्रवाल, प्रतीक तिवारी, प्रभाकर वर्मा शामिल रहे। बेसिक शिक्षा विभाग के उर्दू शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष परवेज आलम के नेतृत्व में शांतिमार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। खिरनीबाग चौराहा स्थित शहीद स्तंभ के समीप उर्दू शिक्षकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तानी झंडा फूंका। विरोध प्रदर्शन में जुबैर आलम, इमरान सईद खां, शमशेर खां, मो. नफीस खां, सरताज अली, मुख्तार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
गुरु नानक अस्पताल में डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. नीना सिंह, डॉ. डीएस माथुर, डॉ. आरपी सक्सेना आदि चिकित्सकों ने कैंडल जलाकर पुलवामा के शहीदों को नमन किया। भाकियू भानु गुट ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर खून का बदला खून से लिए जाने की मांग उठाई। पंजाबी महासभा के प्रेम नारंग, चंद्र प्रकाश गुलाटी, रूपेश वोहरा, विनय चड्ढा, राजीव कुमरा आदि ने घटना की निंदा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा, तिलकराज भोला, रमेश चंद्र शुक्ला, संतोष पाल, मीनू गुप्ता आदि ने कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, रवींद्र प्रजापति, मुनीष मिश्रा आदि ने टाउनहाल शहीद स्तंभ के समक्ष पुलवामा के शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजयुमो के प्रशांत शर्मा, रितिक राठौर, अमन सक्सेना, अजीव पांडेय, ब्राह्मण समाज के राजाराम मिश्रा, डॉ. संजय पाठक, केशव चंद्र मिश्रा, राकेश पांडेय, दुर्गेश मिश्रा, विजय गौड़, अमित शर्मा आदि हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी प्रमुख नीति सक्सेना, संतोष विश्वकर्मा, अनुभव गुप्ता, जेडी सक्सेना, भाकपा के जिला सह सचिव राम शंकर लाल, सुरेश कुमार, मो. सलीम, राधारमण, कमाल रजा आदि आदि ने शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
जनता की आवाज संगठन ने संस्थापक संजीव गुप्ता के नेतृत्व में पाकिस्तानी पीएम इमरान खां की अर्थी निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका।