{"_id":"5c4dfdf0bdec224b6e139900","slug":"91548615152-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के पुत्र की गुंडई का वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के पुत्र की गुंडई का वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता के पुत्र की दबंगई का वीडियो वायरल, गिरफ्तार
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपियों का तमंचा लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद शासन स्तर तक खलबली मच गई। मामले का आला अधिकारियों के संज्ञान लेने पर सक्रिय हुई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अभी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
10 जनवरी की शाम कस्बे के मोहल्ला आजादनगर निवासी चिराग मिश्रा ने मोहल्ला प्रताप नगर निवासी जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता बिजेंद्र यादव के पुत्र सोनू यादव, बरेली रोड निवासी मोनू गुप्ता व आजाद नगर मोहल्ले के जीवेंद्र पाठक पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि मामूली कहासुनी हो जाने के बाद एक आरोपी ने तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया, लेकिन फायर मिस हो जाने से वह बच गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया था। इधर, घटना वाले दिन जब आरोपी तमंचा लहराते हुए पीड़ित को हड़का रहे थे, उस समय घटनास्थल पर मौजूद किसी ने उनकी वीडियो क्लिप बना ली, जो 24 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोशल मीडिया व कुछ चैनलों पर इस वीडियो क्लिप को दिखाए जाने के बाद आला अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए तत्काल आरोपियो को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद शनिवार शाम आरोपी सोनू यादव को पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।