फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कस्तूरबा स्कूल के चौकीदार की मौत,परिजनों ने किया हंगामा

कस्तूरबा स्कूल के चौकीदार की मौत,परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 26 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा स्कूल के चौकीदार की मौत,परिजनों ने किया हंगामा
चाैकीदार की माैत - फोटो : अमर उजाला
स्कूल की वार्डन के दुर्व्यवहार और डॉक्टर पर देरी का आरोप लगाया
विज्ञापन

108 एंबुलेंस समय से पहुंचती तो बच सकती थी जान


तिलहर (शाहजहांपुर)।
सोमवार रात शिक्षामित्र के पति और नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के चौकीदार ख्यालीराम की हालत बिगड़ने पर सरकारी एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां देर से पहुंचे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकीदार की मौत पर स्कूल की वार्डन के दुर्व्यवहार और अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बाद में कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। मृतक का शव देर रात गांव ले जाया गया। मंगलवार को गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव लखौहा निवासी 38 वर्षीय ख्यालीराम गंगवार नगर के कस्तूरबा गांधी स्कूल में चौकीदार थे। उनकी पत्नी सुमन गांव दियाखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। ख्यालीराम का परिवार बच्चों की पढ़ाई को लेकर नगर के कच्चा कटरा मोहल्ले में किराए पर रहता है। सोमवार शाम 7:30 सात बजे ख्यालीराम बा स्कूल से बाजार जाने की बात कह कर निकले थे। रास्ते में हालत बिगड़ने पर वह स्कूल न जाकर किराए के मकान में पत्नी सुमन के पास पहुंचे। सांस लेने में उलझन होने की बात कही। तबीयत बिगड़ने पर सुमन ने 108 एंबुलेंस को काल किया जो करीब पौन घंटे देरी से आई और ख्यालीराम को लेकर रात साढ़े नौ बजे सीएचसी पहुंची।
विज्ञापन

गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचे ख्यालीराम को डॉक्टर करण सिंह अस्पताल में नहीं मिले। परिजनों के हंगामा करने के बाद डॉक्टर अपने आवास से निकलकर अस्पताल पहुंचे। उन्हें आवास से इमरजेंसी पहुंचने में भी करीब 15 मिनट लग गए। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने ख्याली राम को मृत घोषित कर दिया। एंबुलेंस के विलंब होने, डॉक्टर के देर से आने और स्कूल की वार्डन शिवा कुशवाहा के दुर्व्यवहार से ही ख्यालीराम की जान जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि चौकीदार ख्यालीराम की मौत को लेकर जब वार्डन शिवा कुशवाहा से कहा गया तो उन्होंने दुर्व्यवहार करते हुए स्कूल का गेट भी नहीं खोला। सूचना पर गांव के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए लोगों ने अस्पताल पर काफी देर तक हंगामा किया। बाद में मामला शांत होने पर मृतक ख्यालीराम के शव को देर रात गांव लखोहा ले जाया गया। मृतक अपने पीछे बेटी शिवांगी 14, बेटा ईशू 12 व पारस 8 को रोते बिलखते छोड़ गया है। क्षेत्रीय लेखपाल अनूप ने बताया कि मृतक ख्यालीराम ड्यूटी पर था। मृतक की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी गई है। उधर, स्कूल की वार्डन शिवा कुशवाहा ने लगाए आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed