फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कोहरे का असर आठ रेलगाडियां रद्द, यात्री रहे परेशान

कोहरे का असर, आठ ट्रेनें रद

Fri, 15 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का असर आठ रेलगाडियां रद्द, यात्री रहे परेशान
ट्रेन लेट - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनें न आने पर यात्रियों ने किया रोडवेज का रुख
विज्ञापन

फिलहाल पटरी पर आता नहीं दिख रहा ट्रेनों का संचालन


शाहजहांपुर। रेल यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार का सफर मुश्किलों भरा रहा। कोहरे के चलते रेलवे ने बृहस्पतिवार को अपलाइन की सात और डाउन लाइन की एक ट्रेन को रद कर दिया। एक साथ आठ रेलगाड़ियां रद होने से यात्रियों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई। यात्रियों का दबाव यहां से गुजरने वाली बाकी रेलगाड़ियों पर बढ़ गया। तमाम यात्रियों को ट्रेन न मिलने पर रोडवेज का रुख करना पड़ा। रेलवे के अधिकारी ट्रेनों को रद्द किए जाने की वजह कोहरा बता रहे हैं। फिलहाल जल्द ट्रेनों का संचालन पटरी पर आता नहीं दिख रहा।

शाहजहांपुर होते हुए अपलाइन पर 30 रेलगाड़ियां रोज गुजरती हैं। इसके अलावा 20 ऐसी ट्रेनें भी हैं जो सप्ताह में एक से चार दिन तक चलती हैं। ए ग्रेड के रेलवे स्टेशन पर रोज अप और डाउन लाइन के 10 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री होती है। बृहस्पतिवार को अपलाइन की सात रेलगाड़ियों को रद कर दिया गया। इससे दिल्ली, बरेली, मुरादाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर भी यात्रियों का काफी भीड़ रही। अप लाइन की बाकी रेलगाड़ियों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया। इसके साथ ही ट्रेन न मिलने पर तमाम यात्रियों ने रोडवेज का रुख किया।
विज्ञापन


- बृहस्पतिवार को ये ट्रेनें रहीं रद
अप 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस
अप 14673 शहीद एक्सप्रेस
अप 54251 लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर
अप 14307 प्रयाग एक्सप्रेस
अप 14235 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस
अप 15211 जननायक एक्सप्रेस
अप 54377 बरेली-प्रयाग पैसेंजर
डाउन 13006 हावड़ा एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed