फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विशाल के नाम रही आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता

विशाल के नाम रही आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता

Mon, 18 Sep 2017 07:27 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
विशाल के नाम रही आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता
शाहजहांपुर। अंतर्राष्ट्रीय बधिर दिवस पर परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में सोमवार को मूक-बधिरों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दौड़, आर्म रेसलिंग, म्यूजिकल चेयर, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने दमखम दिखाया। समापन पर मुख्य अतिथि डीएम, एसपी और सीडीओ ने विजेताओं को पुरस्कार बांटकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में कुलदीप ने प्रथम, बिल्ला ने द्वितीय, आशीष ने तृतीय, 400 मीटर दौड़ में बिल्ला ने प्रथम, कुलदीप ने द्वितीय और फैसल ने तृतीय, गोला फेंक में उमेश ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय, सरोज ने तृतीय स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर में संदीप ने पहला, शिवम ने दूसरा और विजय ने तीसरा, इशारा प्रतियोगिता में अभिषेक-अनीश ने पहला, फैसल-महताब ने दूसरा आर वीरेंद्र-मुनीश की जोड़ी ने तीसरा स्थान पाया। आर्म रेसलिंग (पंजा) प्रतियोगिता में विशाल ने पहला, मो. अनीस ने दूसरा और गोपाल ने तीसरा स्थान पाया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना की देखरेख में हुईं प्रतियोगिताओं में डीएम नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी केबी सिंह, सीडीओ संजीव सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजन में मूक बधिर एसोसिएशन के अध्यक्ष रंधीर सिंह, सचिव अमन सक्सेना, आशीष, अभिषेक, वीरेंद्र कुमार, मो. उजैर, मो. अनवर, शैल सक्सेना, पंकज कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed