{"_id":"5996fe864f1c1be66c8b467e","slug":"91503067782-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव डिंपल ने विकास कार्यों की जांची प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव डिंपल ने विकास कार्यों की जांची प्रगति
Updated Fri, 18 Aug 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रदेश के वाह्य सहायतित परियोजना विभाग की प्रमुख सचिव/ शासन से नामित जिले की नोडल अधिकारी डिंपल वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विभागोें की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन मासिक लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत कराएं। जिले के दो दिवसीय दौरे पर देर रात यहां पहुंचने के बाद उन्होंने शुक्रवार को सुबह विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके योजनाओं और कार्यक्रमों की विभाग वार प्रगति समीक्षा की।
प्रमुख सचिव वर्मा ने समाधान दिवस, प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवासों के सापेक्ष ग्राम पंचायतों के स्तर से प्राप्त प्रस्तावों, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त एवं निस्तारित शिकायतों, निशुल्क बोरिंग योजना, शौचालय निर्माण, हैंड पंपों की री-बोरिंग, खराब ट्रांसफार्मर व राजकीय नलकूप आदि बिंदुओं पर जिले में अभी तक हुए कामों की मासिक लक्ष्य-पूर्ति से तुलना की।
केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल स्वच्छ भारत मिशन की चर्चा छिड़ने पर डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तैयार शौचालयों का सत्यापन कराया जा रहा है। दिसंबर माह तक जिले की सभी ग्राम पंचायतें ओडीएफ हो जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जनपद प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। कर-करेत्तर विभागों की समीक्षा से पता चला कि इस वर्ष पांच हजार बैनामा कम हुए हैं।
विज्ञापन
बाढ़ की स्थिति पूछे जाने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने प्रमुख सचिव को बताया कि जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर नहीं होने के बावजूद किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रमुख सचिव ने पात्र किसानों को ऋण माफी का लाभ अनिवार्य रूप से देने और बीएसए राकेश कुमार को सभी बच्चों को ड्रेस के साथ किताबें जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी केबी सिंह, सीडीओ संजीव सिंह, एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा, सीएमओ डॉ. आरपी रावत आदि अधिकारी मौजूद रहे।
कांट में सरकारी दफ्तरों का किया निरीक्षण
समीक्षा बैठक के बाद प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के साथ कांट जाकर कोतवाली, विकास खंड कार्यालय और राजकीय महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। कांट कोतवाली में बंदी गृह, मालखाना, बैरकों आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों का रखरखाव परखा और वहां सफाई व्यवस्था की सराहना की। एसपी केबी सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांवों में 146 चौकीदार तैनात हैं और उनमें से छह की मृत्यु हो जाने के कारण रिक्त पद शीघ्र भरे जाएंगे। ब्लॉक कार्यालय के पास प्रमुख सचिव ने सफाई कराने के साथ खराब पड़े हैंड पंप जल्द रीबोर कराने के निर्देश दिए। डिग्री कालेज के निरीक्षण के दौरान सीडीओ संजीव सिंह को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम से भवन निर्माण शीघ्र पूर्ण कराएं।
दोषपुर गांव में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
निरीक्षण से निवृत्त होने के बाद प्रमुख सचिव ने सुदूर मिर्जापुर ब्लॉक के गांव दोषपुर जाकर स्कूल में चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याओं का अनुश्रवण किया। इस दौरान उन्होंने साथ मौजूद जिले के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पात्र ग्रामीणों को आवास, बिजली, पेंशन, हैंडपंप आदि से लाभान्वित कराएं।