फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भाजपा के राज में भगवा आतंकवाद को मिला बढ़ावा

भाजपा के राज में भगवा आतंकवाद को मिला बढ़ावा

Wed, 16 Aug 2017 06:43 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राज में भगवा आतंकवाद को मिला बढ़ावा
शाहजहांपुर। मुस्लिम मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद ने कहा कि है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें सत्तारूढ़ होने के बाद भगवा आतंकवाद का तेजी से प्रसार होे रहा है। तारीन टिकली में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस मौके पर मजलिस के प्र्रांतीय अध्यक्ष मोहम्मद नदीम सिद्दीकी ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी के मुखिया योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री ने सूबे की बागडोर सौंपकर उनके मुस्लिम विरोधी क्रियाकलापों को सरकारी संरक्षण प्रदान कर दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से भगवा आतंकवाद देश में सिर उठा रहा था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा ने मुस्लिम विरोधी गतिविधियों की झड़ी लगा दी है। इसीलिए अवैध स्लाटर हाउस और कथित गोरक्षा के नाम पर मुसलमानों को आतंकित किया जा रहा है। यही नहीं, भाजपा की गतिविधियों से दलित वर्ग और पुलिस कर्मी भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने सूबे की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए योगी सरकार के जन विरोधी फैसलों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर ही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सड़कों पर कानून अपने हाथ ले रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि गोरक्षा के नाम पर उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री वाकई गंभीर हैं, तो उन्हें हिंदू युवा वाहिनी को आतंकी संगठन घोषित कर उसे तत्काल प्रतिबंधित करना होगा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव मो. राशिद खां, जिला संयोजक इश्तियाक अली मंसूरी, मो. रिजवान मंसूरी, इम्तियाज वली खां, जीशान खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed