फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बक्सरिया के बाशिंदे डेयरी संचालकों से परेशान

बक्सरिया के बाशिंदे डेयरी संचालकों से परेशान

Tue, 08 Aug 2017 08:43 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
बक्सरिया के बाशिंदे डेयरी संचालकों से परेशान
शाहजहांपुर। शहर में घनी आबादी वाले मोहल्ला बक्सरिया में संचालित डेयरियों से नालियों में बहाई जा रही गंदगी और पशुओं की आवाजाही से वहां के बाशिंदे परेशान हैं। इस संबंध में मोहल्ले के नागरिक सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर डेयरियां शहर के बाहर स्थानांतरित कराने की गुहार की।
विज्ञापन

ज्ञापन में डेयरी संचालकों के नाम-पतों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि डेयरियों की वजह से क्षेत्रवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। डेयरी वाले प्रतिदिन नालियों में गोबर बहा देेते हैं। इससे नालियां चोक होने पर सड़कों पर कीचड़ और सड़ांध पैदा हो रही है। बगैर देेखरेख के जानवरों को नदियों की ओर हांक दिए जाने से राहगीरोें को चोट लगती है और छोटे बच्चे भी असुरक्षित रहते हैं। क्षेत्र के राजीव मेहरोत्रा, अनिल वाजपेयी, टोनी बाबू, अमरीश रस्तोगी आदि ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि इस बारे में डेयरी संचालकों से आपत्ति किए जाने पर वे लड़ाई-झगड़े पर आमादा होे जाते हैं। डेयरी संचालकों को पहले भी नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन शासन की उदासीनता के चलते डेयरी वाले अपने मकानों में जानवर रख रहे है। इस मौके पर संगम रस्तोगी, अनूप कुमार, पंकज, हरिओम, संजय कुुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed