{"_id":"5981d8304f1c1b73788b46bf","slug":"91501681712-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक रोग फैलने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक रोग फैलने लगे
Updated Wed, 02 Aug 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज में सामने आया चिकनगुनियां का मामला
एक किशोरी पीड़ित, फर्रुखाबाद के निजी नर्सिंग में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
अल्हागंज।
क्षेत्र में गंदगी और मच्छरों की भरमार से संक्रामक रोग फैलने लगे हैं। बुधवार को मोहल्ला पीरगंज में चिकनगुनियां की चपेट में आई एक किशोरी को इलाज के लिए फर्रुखाबाद के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। कई बच्चे वायरल फीवर की भी चपेट में हैं।
नगर समेत आसपास के इलाके में डॉक्टरों के यहां मच्छर जनित रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मोहल्ला पीरगंज में गंदा पानी एकत्र होने से मच्छर पनप रहे हैं। भीषण गंदगी और बदबू से लोगों का बुरा हाल है। इसी मोहल्ले के उपदेश वाजपेयी की पुत्री ममता चिकनगुनियां की चपेट में आ गई है। डॉक्टरों ने उसके चिकनगुनियां से पीड़ित होने की पुष्टि की है। इधर, आसपास के गांवों में वायरल फीवर भी तेजी से फैल रहा है। डॉक्टरों के यहां बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की भी संख्या बढ़ी है। डॉ. राममूर्ति सिंह ने बताया कि मौसम में आ रहे बदलाव के कारण वायरल इंफेक्शन बढ़ रहा है।