{"_id":"5953ba6d4f1c1b24638b4625","slug":"91498659437-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम कानून में बदलाव का विरोध, डॉक्टरों, कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम कानून में बदलाव का विरोध, डॉक्टरों, कर्मचारियों का प्रदर्शन
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार की ओर से श्रम कानून की धारा 25 में बदलाव के संकेत भर से जिले में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉक्टरों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
जिला अस्पताल के कर्मचारी मैनेजर अमित द्विवेदी के नेतृत्व में सुबह नौ बजे प्रशासनिक भवन के आ गए। इन लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अमित द्विवेदी ने कहा कि सरकार श्रम कानून में बदलाव कर कर्मचारियों के हाथ पैर काटना चाहती है, लेकिन कर्मचारी ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। अगर कानून की धारा 25 कोई भी बदलाव हुआ तो सरकार को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जिला प्रबंधन इकाई पर अर्बन हेल्थ समन्वयक शीशराम यादव के नेतृत्व में विरोध जताया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधौली पर एसके शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा, पुवायां, निगोही, भावलखेड़ा, मिर्जापुर सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में डॉ. आरती, डॉ. संध्या पाठक, डॉ. हस्सान खां, सूर्य प्रताप, डॉ. साजिद, अनुजा, अभिनव, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र, सुमन, अभिनव, संदीप, अभय, रोहित, विनीत, संजय, मनीषा, ममता, डॉ. सलीम उल्ला खां, डॉ. अंकिता यादव, रुचि, नेहा, शीला, ममता, अवन यादव, प्रदीप यादव, डॉ. फहीम, डॉ. विजेंद्र, डॉ. आशुतोष चौहान, डॉ. जीशान खान, आशीष सिंह, अनुराग पांडेय सहित सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ ने विरोध प्रदर्शन किया।