{"_id":"5943e00d4f1c1b503b8b45ef","slug":"91497620493-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर पर लगाए गए सपा के सदस्यता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर पर लगाए गए सपा के सदस्यता शिविर
Updated Fri, 16 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाने को प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को बूथ स्तर पर सदस्यता शिविर लगाए गए। सदस्यता अभियान के प्रभारी/ प्रदेश सचिव दिनेश कुमार सिंह ने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ शहर का दौरा करके शिविरों का निरीक्षण किया और पार्टी के नए प्रारंभिक सदस्य बनाए।
सदस्यता प्रभारी समेत पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां और सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद आदि ने अलीजई, एजेड खान स्कूल, निसरजई, गदियाना, हाथीथान, झंडा कलां, बिजलीपुरा, हद्दफ आदि क्षेत्रों मेें लगाए गए बूथ सदस्यता शिविरों में जाकर नए सदस्यों का स्वागत किया। हाजी इकरार मोहम्मद अंसारी के अलीजई स्थित शोरूम जारा फर्नीचर्स पर लगाए गए शिविर में सदस्यता पाने को तमाम लोग उमड़े।
इसी तरह नगर विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष संजीव यादव की ओर से निसरजई बूथ पर लगाए गए कैंप में तमाम लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अभियान के जिला प्रभारी ने कहा कि सदस्यता से सपा की बढ़ती ताकत देख विपक्षियों के होश फाख्ता हो गए हैं। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्यों की सूची शुक्रवार तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर सदस्यता अभियान के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रदीप पांडेय, रणंजय सिंह यादव, गायत्री वर्मा, नवनीत यादव, अजय पाल सिंह, आफाक अली खां, हफीज अहमद अंसारी, कपिल सिंह वर्मा, हिमांशु वाजपेयी, मो. नसीम खां, गोविंद राठौर, शाहनवाज इदरीसी, ओमकार सिंह यादव, मुंतका बेग, स्वतंत्र पाल वर्मा, सोहेल अंसारी, आसिफ कुरैशी सैयद रिजवान आदि मौजूद रहे।