{"_id":"5a91760d4f1c1b187e8b8011","slug":"81519482381-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर खुलने लगे हाईवे के किनारे शराब के ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर खुलने लगे हाईवे के किनारे शराब के ठेके
Updated Sat, 24 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर खुलने लगे हाईवे किनारे के शराब ठेके
अल्हागंज। हाईवे के किनारे शराब के ठेकों को खोलने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई जा चुकी ह,ै लेकिन शासन की अस्पष्ट नीति की वजह से यह यह शराब के ठेके फिर से खुलने लगे हैं। हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों के चालक पहले की तरह शराब खरीदने और पीने के पुराने ढर्रे पर चलने लगे हैं।
कस्बे के देसी और अंग्रेजी शराब के ठेके एक सप्ताह पहले हाईवे पर नहीं थे, लेकिन अब होली के आते ही बस स्टेशन के सामने ठेके फिर गुलजार हो गए हैं। पीने पिलाने का क्रम फिर शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई पुराने अवैध ठेके चल रहे हैं। उन सभी पर प्रिंट रेट से ज्यादा की कीमत पर शराब की बिक्री होती है। यही रवैया सभी ठेकों पर चल रहा है। चोरी छिपे हरियाणा प्रांत की शराब भी बेचे जाने की चर्चा है। दूसरी तरफ कच्ची शराब कि बिक्री भी शुरू हो गई है। कुछ लोग थैलों और अपने पहने कपड़ों की जेबों में शराब की थैलियां लॉकर कस्बे में बेचते हैं। क्षेत्र के दहेना एमनिहार, कोयला, साहिबगंज, जेरा, रहीमपुर, मऊ, शाहजहांपुर, फतेहपुर, मंजा, कुडरी, इमिलिया, ततियारी, लालपुर, विचोला आदि गांवों में शराब कि बिक्री होती है। इनमें कितने अवैध और कच्ची शराब के ठेके हैं। इसकी ग्रामीणों को भी जानकारी नहीं है।