{"_id":"59cbad4e4f1c1b79548b4a82","slug":"81506520398-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरुक
Updated Wed, 27 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खिरनी बाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला में बुधवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्राधिकरण की सचिव/सीजेएम निर्मला ने दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत मिश्रा ने कहा कि अक्षम व्यक्ति (दिव्यांग) अपने को कमजोर न समझें, कानून सबके लिए समान है। गौरव मिश्रा ने स्थायी लोक अदालत के लाभ के बारे में लोगों को जागरूक किया। शिविर में अधिवक्ता मनोज मिश्रा, शोभित दीक्षित, रोहित पांडेय, सिराज मंसूरी आदि भी मौजूद रहे। संचालन सेंट्रल बार संघ के महासचिव अजय वर्मा ने किया।