फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Fri, 04 Aug 2017 06:28 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
पुवायां (शाहजहांपुर)। आवास के लिए आयी धनराशि को अपने ईंट भट्ठे और पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर कराने का आरोप लगाते हुए छह महिला लाभार्थियों ने गांव घनश्यामपुर खुर्द के प्रधान शमसुल हसन खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव घनश्यामपुर खुर्द निवासी बलकीश बेगम, मलाइशा बेगम, हुस्न बानो, अफसाना बेगम, नसरीन और सोमवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन लोगों के नाम से लोहिया आवास मंजूर हुए थे। आठ माह पूर्व आवास बनाने के लिए राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई। प्रधान शमसुल हसन खां ने उन लोगों से कहा कि सभी लोग बैंक चलें। सभी के खाते में रुपये चढ़वाने हैं। प्रधान ने उन लोगों को बैंक ले जाकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हें वापस गांव भेज दिया। बाद में पता चला कि उनके खाते से आवास की राशि को प्रधान ने अपने ईंट भट्ठे केे खाते और अपनी पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर करा ली है। जब वे प्रधान से रुपये मांगने पहुंची तो प्रधान ने उन्हें धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने प्रधान के खिलाफ धारा 420 और 406 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, शमसुल हसन खां ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार हो चुके हैं सीज
पुवायां। शौचालय निर्माण की राशि और कुछ अन्य राशि के घपले के आरोप में गांव घनश्यामपुर खुर्द के प्रधान शमसुल हसन खां के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार जुलाई में ही सीज किए जा चुके हैं। डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई के बाद गांव में कार्य संचालन के लिए गांवसभा सदस्यों की तीन सदस्यीय समिति भी गठित की जा चुकी है। इस मामले में अंतिम जांच के लिए अधिकारी भी नामित किए जा चुके हैं। वित्तीय अनियमितता के आरोप में दो ग्राम पंचायत अधिकारी भी फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed