फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   75 women trainees selected in multinational companies

Shahjahanpur News: 75 महिला प्रशिक्षणार्थियों का चयन मल्टीनेशनल कंपनियों में

Thu, 02 Oct 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
75 women trainees selected in multinational companies
बरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीबीगंज की 75 महिला प्रशिक्षणार्थियों का चयन मल्टीनेशनल (एमएनसी) कंपनियों में हुआ है। पहली बार में 30, दूसरी बार में 24 और तीसरी बार में 21 छात्राओं का चयन हुआ है।
विज्ञापन

स्थान के प्लेसमेंट सेल के हेड विशाल अवस्थी ने बताया कि इस वर्ष अधिकांश बेटियों ने ज्वाइन भी किया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि बरेली की बेटियों का चयन एमएनसी कंपनियों में हो रहा है। कंपनियां बेटियों को वरीयता देते हुए सभी ट्रेडों में नियुक्ति दे रही हैं। उन्होंने बताया आईटीआई, कंपनी में महिला प्रशिक्षणार्थियों की सुरक्षा के मानक भी देखता है। अब तक आईटीआई से इलेक्ट्रशियन, फिटर, मैकैनिक व कोपा आदि ट्रेडों की छात्राओं का चुनाव हुआ है। संवाद
विज्ञापन

ये मौका महत्वपूर्ण :

मैं हरिद्वार की एक मोटर कंपनी के इंजन विभाग में कार्यरत हूं। मेरा चयन इसी वर्ष हुआ है। अच्छी कंपनी में चयन से मेरे माता-पिता को मुझ पर गर्व है। - सुजाता
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे पिता ऑटो चालक हैं, उन्हें हमेशा से ही मुझसे काफी उम्मीदें थी। इसलिए ये मौका मेरे लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है। मेरे लिए ये सफलता की सीढ़ी है। - ऋतु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed