{"_id":"69ecb0b7b3e55642fe071287","slug":"75-pesticide-licenses-cancelled-three-days-now-remain-as-the-final-opportunity-for-registration-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-171544-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 75 कीटनाशी लाइसेंस निरस्त, पंजीकरण के लिए तीन दिन का अब अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 75 कीटनाशी लाइसेंस निरस्त, पंजीकरण के लिए तीन दिन का अब अंतिम मौका
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एकीकृत कीटनाशी प्रबंधन प्रणाली (आईपीएमस) पोर्टल पर पंजीकरण न कराने वाले 75 कीटनाशी विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। शेष सभी विक्रेताओं को पंजीकरण पूरा करने के लिए तीन दिन का अंतिम अवसर दिया गया है। यह पंजीकरण भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से अनिवार्य किया गया है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही कीटनाशी का क्रय-विक्रय एवं व्यवसाय अनुमन्य है। इस संबंध में सभी विक्रेताओं को समय-समय पर सूचित किया गया था। इसके बावजूद 24 अप्रैल तक जनपद के समस्त कीटनाशी विक्रेताओं ने पंजीकरण पूर्ण नहीं किया है। कुछ विक्रेताओं ने पंजीकरण में सहयोग नहीं किया और असहमति भी व्यक्त की। ऐसे 75 कीटनाशी विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कहा कि निर्धारित अवधि में पंजीकरण न कराए जाने की स्थिति में कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियमावली 1971 के अंतर्गत लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।