फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किसान मजदूर संगठन की भूख हड़ताल जारी

किसान मजदूर संगठन की भूख हड़ताल जारी

Tue, 29 Jan 2019 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन की भूख हड़ताल जारी
बैंक भेज रहा आरसी, मिल नहीं कर रही भुगतान
विज्ञापन

मकसूदापुर/बंडा (शाहजहांपुर)। किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को कई किसानों ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
अमरजीत सिंह का आरोप है कि बजाज चीनी मिल किसानों से गत वर्ष खरीदे गए गन्ने का ही भुगतान नहीं कर रही है, इस वर्ष का भुगतान कब होगा, यह कोई बताने को तैयार नहीं है। प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी मिल पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। देवेंद्र सिंह, अमरीश दीक्षित ने कहा कि बैंक किसानों को आरसी जारी कर रही हैं और मिल किसानों का भुगतान करने को तैयार नहीं है। ऐसे में आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीकृष्ण वर्मा, भजन सिंह, गुरवचन सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरदेव सिंह, निरंकार सिंह, अंग्रेज सिंह आदि लोग भूख हड़ताल में शामिल हुए। कुलविंदर सिंह, आदित्य चौधरी, सतनाम सिंह, रामसेवक, गुरुवचन सिंह आदि किसानों ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed