{"_id":"5b0869eb4f1c1bb06e8b4a18","slug":"71527278059-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बिजली संकट से भीषण गर्मीं में घंटों उबलते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बिजली संकट से भीषण गर्मीं में घंटों उबलते रहे लोग
Updated Sat, 26 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में भीषण बिजली संकट, गर्मी से परेशान रहे लोग
आधी रात को ओवरलोडिंग से ट्रिप हुईं 33 केवी की लाइनें
132 केवी सब स्टेशन में सुबह चार घंटे चला अनुरक्षण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
भीषण गर्मी में शहर का बिजली नेटवर्क भी हीटअप होकर खराब होने लगा है। बृहस्पतिवार को आधी रात ओवरलोडिंग के कारण बहादुरगंज, ककरा कलां, हथौड़ा बुजुर्ग आदि सब स्टेशनों की 33 केवी क्षमता वाली इनकमिंग लाइनें करीब दो घंटे तक ट्रिप होती रहीं और इसकी वजह से शहर के तमाम इलाकों में बत्ती गुल रही। नतीजा यह हुआ कि गर्मी से बेहाल लोगों की नींद में खलल पड़ गया। इधर, पुवायां रोड पर चिनौर स्थित 132 केवी सब स्टेशन के यार्ड में लाइनों के अनुरक्षण का काम कराए जाने से गोविंदगंज सब स्टेशन के सभी फीडर सुबह से लगभग चार घंटे तक बंद रहने से लोगों को गर्मी का सामना करना कठिन हो गया।
तापमान 40 डिग्री से ऊपर होने के कारण घरों और प्रतिष्ठानों में पंखे, कूलर, एसी आदि धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। इससे बिजली की खपत बढ़ी तो एचटी लाइनों पर विद्युत भार बढ़ने के साथ ट्रांसफार्मर भी गर्म होकर दहकने लगे हैं। ऐसी स्थिति में ट्रांसफार्मरों को जलने से बचाने के लिए लाइनों पर जगह-जगह लगाए जंपर और फ्यूज वायर जलने लगे हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे बिजली की मांग लाइनों की क्षमता से अधिक होने के कारण उनमें ट्रिपिंग शुरू हो गई। परिणाम यह हुआ कि एक के बाद एक करके ककरा कलां, बहादुरगंज और हथौड़ा सब स्टेशन की लाइनों ने जवाब देना शुरू कर दिया।
ट्रिपिंग के कारण मदराखेल, लोहारों का चौराहा, अलीजई, सिंजई (आंशिक), विश्वकर्मा चौक, तिलहरजई, आनंदपुरम, आजादपुरम, फजीतापुर, तारीन बहादुरगंज, मशीनरी मार्केट, चमकनी अंटा, लकड़ी मंडी, ब्रज विहार कालोनी, लोधीपुर, इंदिरानगर आदि क्षेत्रों में रात दो बजे के बाद बिजली सप्लाई सुचारु हो सकी। इधर, चिनौर के 132 केवी स्टेशन के यार्ड में सुबह सात बजे से लाइनों और पैनलों की मरम्मत का काम शुरू कर दिए जाने से गोविंदगंज सब स्टेशन के फीडरों से जुड़े टाउनहाल, डीएम कंपाउंड कालोनी, सिविललाइंस (आंशिक), खिरनीबाग, कटिया टोला, बाड़ूजई प्रथम, तारीन टिकली नई कालोनी, मल्हार मोड़ आदि इलाकों में बिजली सप्लाई चार घंटे बाद दिन में करीब 11 बजे चालू हो सकी। सुबह के वक्त बिजली गुल रहने से तमाम घरों में पानी की किल्लत से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई।