{"_id":"5aafe0d04f1c1bb7758b646f","slug":"71521475792-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर क्षेत्र की महिलाओं ने मांगे शौचालय और सस्ता राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर क्षेत्र की महिलाओं ने मांगे शौचालय और सस्ता राशन
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 07 मेें।
शौचालय बनवाने के लिए महिलाओं का प्रदर्शन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करके रास्ता रोका, डीएम के नाम दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
मिर्जापुर और उसके निकटवर्ती कुंवरगांव की महिलाओं ने शौचालय और सस्ता राशन पाने के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों से कई बार संपर्क साधने के बावजूद जायज मांगें पूरी नहीं होने पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर आकर कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बताया कि ग्राम प्रधान शौचालय और सस्ता राशन की पात्रता रखने वाले परिवारों की उपेक्षा कर अपने चहेतों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही हैं।
प्रदर्शन मेें शामिल धनदेवी, शकुंतला देवी, रामदेवी, प्रेमवती, सुनीता, राधा, विमला, रामवती आदि महिलाओं का जत्था हाथों में प्रार्थना पत्र लेकर कलक्ट्रेट कैंपस में दाखिल हुआ, लेकिन उस वक्त डीएम अमृत त्रिपाठी समेत अन्य कई प्रशासनिक अधिकारी गांधी भवन में आबकारी विभाग द्वारा आयोजित शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में व्यस्त थे। जवाबदेही के कोई जिम्मेदार अधिकारी वहां मौजूद नहीं देख महिलाओं का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने पीपल पेड़ के सामने रोड पर बैठकर वाहनों का रास्ता रोकना शुरू कर दिया।
हालांकि, बाद में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के अधिकारियों ने उनकी सिटी मजिस्ट्रेट से भेंट वार्ता कराई। उन्हें ज्ञापन देकर महिलाओं ने बताया कि वे सभी गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों से जुड़ी हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, शौचालय आदि सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। मिर्जापुर ग्राम पंचायत में अभी तक विद्युतीकरण भी नहीं कराया गया, जबकि इसके लिए कई बार सर्वे हो चुका है। ग्राम प्रधान लक्ष्मी यादव का परिवार काफी दबंग होने के कारण विकास की कोई योजना क्रियान्वित नहीं हो रही है।